Page Loader
महिमा चौधरी का असली नाम जानते हैं आप? इस निर्देशक के कहने पर बदला  
क्या महिमा चौधरी का असली नाम जानते हैं आप? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mahimachaudhry1)

महिमा चौधरी का असली नाम जानते हैं आप? इस निर्देशक के कहने पर बदला  

Mar 04, 2025
11:26 am

क्या है खबर?

महिमा चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्मों में काम किया और लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने 1997 में सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 13 सितंबर, 1973 को जन्मी महिमा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर हम आपको अभिनेत्री का असली नाम बताते हैं।

असली नाम

ऋतु चौधरी है अभिनेत्री का असली नाम 

महिमा चौधरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेत्री का असली नाम कुछ और ही है। उनका असली नाम ऋतु चौधरी है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले महिमा को घई ने उनको नाम बदलने की सलाद दी और उन्होंने अपना नाम महिला रखा लिया। घई के निर्देशन में बनी 'परदेस' (1997) महिमा की पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें 3,000 लड़कियों के बीच से ऑडिशन लेकर चुना गया था। इसमें उनके जोड़ीदार शाहरुख खान थे।

आगामी फिल्म

जल्द 'नादानियां' में नजर आएंगी महिला

काम के मोर्चे पर बात करें तो महिला ने बीते साल अनुपम खेर की फिल्म 'द सिगनेचर' से अभिनय की दुनिया में वापसी की थी। इसके बाद वह कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आईं। अब महिला फिल्म 'नादानियां' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देंगी। यह फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में खुशी कपूर, सुनील शेट्टी, इब्राहिम अली खान, दिया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।