Loading...
'बिग बॉस 20': जय के बाद माही विज की टीम भड़की, इन प्रतियोगियों को जमकर लताड़ा
माही विज की टीम ने यंग, कनिका और उदिति को फटकारा

'बिग बॉस 20': जय के बाद माही विज की टीम भड़की, इन प्रतियोगियों को जमकर लताड़ा

Nov 12, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में माही विज और लव गिल के बीच खूब हंगामा देखने को मिला। इसका कारण माही द्वारा लव को 'होम-ब्रेकर' कहना था, जिसके चलते लव ने भी उनके निजी रिश्तों पर टिप्पणी की। मामले ने और तूल पकड़ा जब यंग डीएसए, कनिका मान और उदिति सिंह ने कप्तानी टास्क में माही के बच्चों को घसीट लिया, जिसके चलते अभिनेत्री के पूर्व पति जय भानुशाली भड़के थे। अब माही की टीम ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

फटकार

माही की टीम ने पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर टास्क का वीडियो साझा करते हुए माही की टीम ने लिखा, 'मेरे बच्चों को इस खेल में शामिल करना और मेरी निजी जिंदगी को इसमें घसीटना बिल्कुल सही नहीं है। आप मेरे गेम पर सवाल उठा सकते हैं, मेरी राय से सहमत नहीं हो सकते और मेरे साथ कॉम्पिटिशन कर सकते हैं, लेकिन मेरे बच्चों को इन सब में लाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कुछ हदें कभी पार नहीं करनी चाहिए, चाहे गेम कोई भी हो।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

फैसला

माही से पहले जय ने जताई थी नाराजगी

हाल ही में, जय ने एक पोस्ट लिखकर माही से तलाक का मुद्दा और बच्चों को शो में न घसीटने की चेतावनी दी।

अभिनेता ने यंग पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह सिर्फ एक टास्क के लिए उनके बच्चों के बड़े होने और अपनी मां की हरकतों पर शर्मिंदा होने के बारे में बात कर रहा है।

उन्होंने कि उनकी बेटी तारा 7 साल की बच्ची है, बिग बॉस प्रतियोगी नहीं। इसलिए अब से वह शो नहीं देखेंगे।

ADVERTISEMENT