NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, तबीयत में हो रहा सुधार
    अगली खबर
    ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, तबीयत में हो रहा सुधार
    ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी

    ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, तबीयत में हो रहा सुधार

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 23, 2021
    12:07 pm

    क्या है खबर?

    महेश मांजरेकर हिन्दी और मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अपने अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीता है।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि हाल ही में ब्लैडर कैंसर होने के कारण महेश की सर्जरी की गई है। अभिनेता को कुछ दिन पहले ही ब्लैडर कैंसर (मूत्राशय का कैंसर) का पता चला था।

    इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन करवाने का सुझाव दिया था।

    रिपोर्ट

    10 दिन पहले मुंबई के अस्पताल में हुई सर्जरी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश की सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में की गई है। महेश अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

    वह उपचार के बाद अस्पताल से घर वापस आ चुके हैं। महेश फिलहाल ऑपरेशन के बाद अपने घर पर आराम कर रहे हैं। उनकी हालत में भी निरंतर सुधार हो रहा है।

    आमतौर पर मूत्राशय का कैंसर तब होता है, जब मूत्राशय कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि होने लगती है।

    करियर

    इन फिल्मों में महेश ने किया अभिनय

    महेश के करियर की बात करें तो उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। महेश ने 1992 में अपनी मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अभिनय की शुरुआत की थी।

    इसके बाद उन्होंने 'वॉन्टेड', 'रेडी', 'दबंग', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'कांटे' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। 'दबंग' में सोनाक्षी सिन्हा के पिता के रूप में उनके प्रदर्शन को प्रशंसकों ने काफी सराहा था।

    इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।

    जानकारी

    महेश ने किया इन फिल्मों का निर्देशन

    एक्टिंग के अलावा 63 वर्षीय महेश ने निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई है। महेश ने 'आई', 'निदान' और 'वास्तव' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं महेश

    महेश ने फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का निर्देशन किया है। फिल्म में आयुष शर्मा के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं।

    मेकर्स ने हाल में फिल्म का एक टीजर जारी किया था, जिसमें आयुष और सलमान का लुक सामने आया था। महेश देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक का निर्देशन करेंगे।

    इस फिल्म का शीर्षक 'स्वतंत्र वीर सावरकर' रखा गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म 'व्हाइट' का ऐलान किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    स्वास्थ्य
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट
    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    महेश मांजरेकर ने फिल्म 'व्हाइट' का किया ऐलान, संदीप सिंह और राज शांडिल्य होंगे प्रोड्यूसर मनोरंजन
    'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए जल्दी रूस रवाना होंगे सलमान और कैटरीना मनोरंजन
    इन फिल्मों से सैफ अली खान के करियर को मिली एक नई उड़ान सैफ अली खान
    सुपरहिट मलयालम फिल्म 'फॉरेंसिक' के हिंदी रीमेक से जुड़ीं अभिनेत्री प्राची देसाई राधिका आप्टे

    स्वास्थ्य

    कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है शरीफा, जानिए इसके सेवन के फायदे लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: वैक्सीनेशन से पहले और बाद में क्या खाना है सही? लाइफस्टाइल
    आम के बाद इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान लाइफस्टाइल
    अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने किए ये आठ बड़े ऐलान भारत की खबरें

    सोशल मीडिया

    फेसबुक सेटिंग्स पेज का डिजाइन बदला, मोबाइल ऐप में मिलेंगे ये विकल्प फेसबुक
    पैसों के बदले इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर सकते हैं स्कैमर्स, इस्तेमाल कर रहे यह फीचर इंस्टाग्राम
    राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के आगामी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं केके मेनन बॉलीवुड समाचार
    फेसबुक ग्रुप में अब एकसाथ प्रार्थना कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी लाई नया 'प्रेयर टूल' फेसबुक

    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स की सीरीज में रणदीप हुड्डा निभाएंगे ड्रग माफिया का किरदार- रिपोर्ट पंजाब
    आर बाल्की के साथ फिर काम कर रहे अमिताभ बच्चन, सनी देओल भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    इस दिग्गज निर्देशक की फिल्म में अमिताभ के साथ नजर आ सकती हैं कैटरीना बॉलीवुड समाचार
    'सुपर डांसर 4' के सेट पर वापसी के लिए तैयार शिल्पा शेट्टी, शुरू की शूटिंग राज कुंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025