NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महेश मांजरेकर ने फिल्म 'व्हाइट' का किया ऐलान, संदीप सिंह और राज शांडिल्य होंगे प्रोड्यूसर
    अगली खबर
    महेश मांजरेकर ने फिल्म 'व्हाइट' का किया ऐलान, संदीप सिंह और राज शांडिल्य होंगे प्रोड्यूसर
    महेश मांजरेकर ने फिल्म 'व्हाइट' का किया ऐलान

    महेश मांजरेकर ने फिल्म 'व्हाइट' का किया ऐलान, संदीप सिंह और राज शांडिल्य होंगे प्रोड्यूसर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 16, 2021
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर कम होने के बाद बॉलीवुड में कई बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है। कई लंबित पड़ी फिल्मों और शो की शूटिंग फिर से शुरू की गई है।

    सरकार द्वारा लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देने के बाद इंडस्ट्री का कामकाज सुचारु रूप से चल रहा है।

    अब अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का शीर्षक 'व्हाइट' रखा गया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    महेश ने इंस्टाग्राम पर साझा की जानकारी

    फिल्ममेकर महेश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म की घोषणा की है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं लगभग एक दशक से इस कहानी के साथ जी रहा हूं और अब आखिरकार 'व्हाइट' को अपना रंग मिल गया है। ये दो फिल्म निर्माता संदीप और राज मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को बनाने में मेरे साथ शामिल हुए हैं। उन्होंने मुझपर भरोसा दिखाया है, इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'

    जानकारी

    दशहरा के मौके पर 2022 में रिलीज होगी फिल्म

    इस फिल्म को संदीप सिंह और राज शांडिल्य प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म का निर्माण लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो और थिंकिंक पिक्चर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

    मेकर्स फिल्म को दशहरा के मौके पर 2022 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। इस फिल्म में निर्देशन की कमान महेश खुद संभालेंगे।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया है। महेश ने अपने 63वें जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए महेश का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by maheshmanjrekar on August 16, 2021 at 4:16 pm IST

    अनुभव

    संदीप ने फिल्म को लेकर साझा किया अनुभव

    सोशल मीडिया पर भी प्रशंसकों ने महेश को उनके जन्मदिन के साथ-साथ इस फिल्म के लिए दोहरी बधाई दी है।

    निर्माता संदीप ने इस अवसर पर अपना अनुभव साझा किया है।

    उन्होंने कहा, "सपनों और हकीकत के बीच की दूरी ही एक्शन है। मैंने आज महेश के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। महेश और मैं कभी सपने देखना बंद नहीं करता। उनके सपने और यात्रा का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।"

    जानकारी

    सावरकर की बायोपिक का निर्देशन करेंगे महेश

    प्रोड्यूसर राज ने कहा, "संदीप और मैं हमेशा एक साथ अच्छे प्रोजेक्ट बनाने और दुनिया को अनकही कहानियां सुनाने के मौके की तलाश में था। आज मैं बेहद धन्य महसूस कर रहा हूं कि हमें दूरदर्शी निर्देशक श्री महेश के साथ काम करने का मौका मिला है।"

    महेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।

    फिल्म का शीर्षक 'स्वतंत्र वीर सावरकर' रखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    संदीप सिंह
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, विजय सलगांवकर बन लौट रहे अजय देवगन अजय देवगन
    गर्मियों के दौरान शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 मसाले खान-पान
    विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद विजय देवरकोंडा
    पुरानी बाइक खरीदते समय रखें इन बातों का जरूर रखें ध्यान  दोपहिया वाहन

    बॉलीवुड समाचार

    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना हैदराबाद
    महेश बाबू की फिल्म 'SSMB28' का ऐलान, पूजा हेगड़े के साथ फिर करेंगे रोमांस मनोरंजन
    गायक किशोर कुमार की बनेगी बायोपिक फिल्म, उनके बेटे अमित कुमार करेंगे निर्माण मुंबई
    'इतनी शक्ति हमें देना दाता' की गायिका पुष्पा पगधरे की आर्थिक स्थिति खराब, बयां किया दर्द मुंबई

    मनोरंजन

    अमिताभ के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का प्रसारण 23 अगस्त से होगा शुरू बॉलीवुड समाचार
    इस शो में 'वीरांगना फोर्स' के साथ एक्शन करती दिखेंगी सारा अली खान असम
    सुष्मिता सेन ने पूरी की वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे भाग की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अमर कौशिक की फिल्म 'चोर निकल के भागा' में दिखेंगे सनी कौशल और यामी गौतम मुंबई

    संदीप सिंह

    हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची हरियाणा
    सुब्रत रॉय के जीवन पर फिल्म लेकर आ रहे संदीप सिंह, खरीदे राइट्स सहारा इंडिया

    आगामी फिल्में

    मोहित सूरी की एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    सुनील शेट्टी ने कोरोना के चलते अपनी बिल्डिंग सील होने की खबर को बताया अफवाह मुंबई
    शाहरुख खान और संजय दत्त फिल्म 'राखी' में एक साथ नजर आएंगे बॉलीवुड समाचार
    कंगना की फिल्‍म 'टीकू वेड्स शेरू' में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेत्री ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025