Loading...
'वाराणसी' से आईं महेश बाबू के किरदार 'रुद्र' की नई झलकियां, सोशल मीडिया पर वायरल  तस्वीरें
'रुद्र' बनकर छाए महेश बाबू

'वाराणसी' से आईं महेश बाबू के किरदार 'रुद्र' की नई झलकियां, सोशल मीडिया पर वायरल  तस्वीरें

Aug 09, 2026
10:16 am

क्या है खबर?

निर्देशक एसएस राजामौली ने सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' से उनके किरदार 'रुद्र' की नई तस्वीरें जारी की हैं। वाराणसी की पृष्ठभूमि में दिखाए गए इस लुक में महेश बाबू का एक बेहद शक्तिशाली और रहस्यमयी अवतार देखने को मिल रहा है। इसके सामने आते ही दर्शकों का ध्यान अफ्रीका के जंगलों में शूट होने वाले फिल्म के भव्य और विशाल पैमाने पर टिक गया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

 लुक

अफ्रीका की हसीन वादियों में दिखे 'रुद्र'

महेश बाबू के जन्मदिन पर प्रशंसकों को एक शानदार तोहफा मिला है। फिल्म 'वाराणसी' से अभिनेता का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें उनके किरदार 'रुद्र' की दमदार झलक देखने को मिल रही है।

अफ़्रीका की बेहद खूबसूरत और भव्य वादियों में रचे गए इस लुक में महेश बाबू बिल्कुल उसी तरह के हीरो लग रहे हैं, जिन्हें गढ़ने के लिए एसएस राजामौली जाने जाते हैं। अभिनेता की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

तज्ञप

बांस के बेड़े पर आराम फरमाते नजर आए अभिनेता

तस्वीरों में महेश का किरदार 'रुद्र' चालाकी, भावुकता और निर्भीकता का एक अनूठा संगम नजर आ रहा है। किलिमंजारो और मसाई मारा जैसे अफ्रीका के जंगलों में शूट की गई ये तस्वीरें एक ऐसे नायक की ओर इशारा करती हैं, जो अपने किसी बड़े मकसद और किस्मत से प्रेरित है।

तस्वीरों में अफ्रीका की खूबसूरत वादियों के बीच एक तरफ 'रुद्र' विशाल परिदृश्य को निहारते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बांस के बेड़े पर आराम करते नजर आते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT

कहानी

'शांभवी' उल्कापिंड के संकट से शहर को बचाएंगे महेश बाबू

हालांकि, निर्माताओं ने 'वाराणसी' की कहानी को पूरी तरह से गुप्त रखा है, लेकिन ऑनलाइन एक संभावित प्लॉट लीक हो गया है।

गुलटे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी वर्ष 2027 की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसमें दिखाया गया है कि 'शांभवी' नाम का एक विशाल एस्टेरॉयड (उल्कापिंड) पवित्र नगरी वाराणसी से टकराने की राह पर है। ये खगोलीय संकट पूरे शहर पर एक विनाशकारी प्रभाव और तबाही का खतरा पैदा कर देता है।

रिलीज

कब रिलीज हो रही फिल्म?

राजामौली के निर्देशन में बनी 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस महाफिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही दर्शकों और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजामौली के विशाल विजेन और इस बेहतरीन स्टारकास्ट के संयोजन ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है।

ADVERTISEMENT