NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तमिल सिनेमा में डेब्यू, लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखेंगे- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तमिल सिनेमा में डेब्यू, लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखेंगे- रिपोर्ट

    महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तमिल सिनेमा में डेब्यू, लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखेंगे- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 11, 2022, 02:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तमिल सिनेमा में डेब्यू, लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखेंगे- रिपोर्ट
    तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

    पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। उनकी शख्सियत को भी लोग पसंद करते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि वह तमिल सिनेमा में बतौर हीरो डेब्यू करने वाले हैं। उनका नाम फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के प्रोजेक्ट से जुड़ा है। लोकेश दक्षिण भारतीय सिनेमा के सफल फिल्ममेकर हैं। उनकी हालिया फिल्म 'विक्रम' को देशभर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) में होगी धोनी की एंट्री

    इंडियाग्लिट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक लोकेश धोनी को अपनी आगामी फिल्म में शामिल करना चाहते हैं। ऐसी चर्चा है कि लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) में धोनी की एंट्री हो सकती है। LCU लोकेश द्वारा बनाई गई एक्शन थ्रिलर फिल्मों का एक भारतीय तमिल यूनिवर्स है। इसके तले बनी पहली फिल्म 'कैथी' है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त 'विक्रम' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    क्या थलापति विजय की फिल्म से डेब्यू करेंगे धोनी?

    ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि धोनी साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म 'थलापति 67' से डेब्यू कर सकते हैं। इसमें वह सहायक भूमिका में दिख सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तमिल भाषा की यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन क्राइम फिल्म है, जिसे सेवन सक्रीन स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

    साउथ सिनेमा में प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहे हैं धोनी

    धोनी की बात करें तो वह साउथ सिनेमा में फिल्मों के प्रोडक्शन पर अपना ध्यान दे रहे हैं। उनके प्रोडक्शन बैनर का नाम धोनी एंटरटेनमेंट्स है। यह प्रोडक्शन कंपनी तमिल के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। तमिल के अलावा अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं जैसे मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में भी धोनी एक प्रोड्यूसर के रूप में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई भूमिका में धोनी फिट बैठते हैं या नहीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'डबल XL' में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। इरफान पठान, हरभजन सिंह, अजय जडेजा और कपिल देव जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी फिल्मों में अभिनय किया है।

    धोनी का शानदार रहा क्रिकेट करियर

    धोनी का क्रिकेट करियर काफी सफल रहा है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए थे। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 में एकदिवसीय क्रिकेट का विश्व कप जीता था। इससे पहले उन्होंने अपनी अगुवाई में 2007 में भारत को टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी दिलाई थी। वह भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी दिला चुके हैं। धोनी ICC के ये तीनों खिताब जीतने वाले विश्व के पहले और इकलौते कप्तान हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महेन्द्र सिंह धोनी
    तमिल सिनेमा
    आगामी फिल्में
    थलापति विजय

    ताज़ा खबरें

    किआ EV9 से लेकर टाटा हैरियर EV तक, ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां किआ मोटर्स
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    मकर संक्रांति के अवसर पर आसानी से बनाएं ये 5 तरह की चिक्की, जानें रेसिपी मकर संक्रांति
    पृथ्वी के करीब आ रहा दुर्लभ धूमकेतु, इस दिन नग्न आंखों से आएगा नजर अंतरिक्ष

    महेन्द्र सिंह धोनी

    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: नीलामी के बाद CSK की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन मोईन अली
    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार किआ EV6

    तमिल सिनेमा

    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड; जानिए कितना विस्तृत है भारतीय सिनेमा बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग की शुरू, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी कंगना रनौत
    'थलाइवी' के बाद कंगना रनौत के हाथ लगी एक और तमिल फिल्म, निभाएंगी चंद्रमुखी का किरदार कंगना रनौत
    सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार

    आगामी फिल्में

    'पठान' से टकराएगी 'गांधी-गोडसे एक युद्ध', निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कही ये बात पठान फिल्म
     'दृश्यम 2' के बाद 'रेड 2'बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज से पहले विवादों में, हाईकोर्ट पहुंची ASP की बेटी अर्जुन कपूर
    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    थलापति विजय

    थलापति विजय की फिल्म 'वारिसु' अब OTT पर आएगी, अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई डील दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'वारिसु'-'थुनिवु' की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत, जानिए पहले दिन किसने मारी बाजी रश्मिका मंदाना
    थलापति विजय की 'वारिसु' का ट्रेलर जारी, हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म प्रभास
    थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की 'वरिसु' हिंदी में होगी रिलीज- रिपोर्ट दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023