LOADING...
'महावतार नरसिम्हा' के बाद पर्दे पर गूजेंगी 'महावतार परशुराम' की गाथा, हो गया ऐलान

'महावतार नरसिम्हा' के बाद पर्दे पर गूजेंगी 'महावतार परशुराम' की गाथा, हो गया ऐलान

Apr 19, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

ऋषभ शेट्‌टी की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'कांतारा' देने वाले होम्बले फिल्म्स ने अपने 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' के तहत एक और फिल्म का ऐलान किया है। इस एनिमेटेड फिल्म को 'महावतार परशुराम' शीर्षक दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म से मोशन पोस्टर वीडियो जारी करने के साथ इसकी रिलीज से भी पर्दा उठाया है। क्लीम प्रोडक्शंस के सहयोग से निर्मित यह पौराणिक फिल्म, 'महावतार नरसिम्हा' (2025) के बाद की दूसरी कड़ी है, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कहानी दिखाएगी।

रिलीज

जानिए कब रिलीज होगी 'महावतार परशुराम'

फिल्म का ऐलान करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'जब धर्म गिरता है, तब परशु उदय होते हैं। महावतार सिनेमाई ब्रह्मांड की अगली फिल्म #महावतारपरशुराम दिसंबर, 2027 में आ रही है। यह कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के विरुद्ध एक शक्ति है, जो युगों-युगों तक संतुलन बहाल करती है। आपको शुभ यात्रा की शुभकामनाएं।' पोस्टर में भगवान परशुराम के किरदार की एक झलक को प्रस्तुत किया गया है। फिल्म को हिन्दी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मोशन पोस्टर

Advertisement