क्या हरनाज संधू के हाथ लगेगी विक्की कौशल की 'महावतार'? फिल्म पर आई ये जानकारी
क्या है खबर?
'छावा' की अपार सफलता के बाद, विक्की कौशल पौराणिक फिल्म 'महावतार' को लेकर चर्चा में हैं। अमर कौशिक की इस फिल्म में उन्हें भगवान विष्णु के छठे अवतार 'चिरंजीवी परशुराम' के किरदार में देखा जाएगा। पहले खबर थी कि निर्माता फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के लिए दीपिका पादुकोण से बात कर रहे हैं। फिर श्रद्धा कपूर का नाम चर्चा में आया। अब इस भूमिका के लिए मिस यूनिवर्स 2021 रहीं हरनाज संधू का नाम सामने आ रहा है।
बातचीत
हरनाज संधू से निर्माताओं की चल रही बातचीत
न्यूज 18 के मुताबिक, परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्म निर्माता 'महावतार' में विक्की कौशल के साथ एक नए चेहरे को कास्ट करके एक नई जोड़ी बनाना चाहते थे, और वे इस भूमिका के लिए हरनाज़ संधू से बातचीत कर रहे हैं। यह नई जोड़ी पंजाब के 2 मूल अभिनेताओं को एक साथ लाएगी, जो दर्शकों को बांधे रखेगी।" इससे पहले मिड-डे की रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म के लिए श्रद्धा से बातचीत चल रही है।
फिल्म
इन फिल्मों में दिख चुकी हैं हरनाज संधू
जाहिर है कि मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनने के बाद, हरनाज को घर-घर में पहचान मिली है। उनकी लोकप्रियता में बढ़ावा देने का काम टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' ने किया है। इसमें उनके अभिनय को लोगों से खूब सराहना मिली थी। इसके अलावा, हरनाज 'यारा दियां पून बरन' और 'बाई जी कुट्टन गे' जैसी पंजाबी फिल्माें का हिस्सा भी रही हैं। विक्की की बात करें, तो उन्हें अगले साल फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा।