LOADING...
फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज तारीख तय, संजय लीला भंसाली ने किया ऐलान
'लव एंड वॉर' की रिलीज तारीख तय

फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज तारीख तय, संजय लीला भंसाली ने किया ऐलान

Apr 17, 2026
02:06 pm

क्या है खबर?

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींचती आई है। पहले इसे 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन किसी न किसी कारणवश फिल्म टलती रही। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म में उच्च स्तर VFX दृश्य शामिल हैं, जिसके कारण शूटिंग पूरी होने में समय लगेगा। अब लोगों का इंतजार खत्म करते हुए भंसाली प्रोडक्शन ने आखिरकार रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है।

रिलीज

अगले साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी फिल्म

'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट और विक्की कौशल मुख्य किरदार में शामिल हैं। भंसाली ने रिलीज तारीख का ऐलान करते सितारों के साथ एक तस्वीर साझा की और बताया कि फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म में आलिया ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि रणबीर और विक्की 2026 के अंत तक क्लाइमैक्स शूट को पूरा करेंगे। खबरों के मुताबिक, दोनों आर्मी अफसर का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement