टाइगर श्रॉफ पर हमले और धमकियों पर महाराष्ट्र के मंत्री की दो टूक- यहां डरना मना
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद से बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा काे काफी लेकर सजग हैं। हालिया दिनों में अमिताभ बच्चन, दलजीत दोसांझ और आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों को धमकी भरे कॉल व ईमेल मिलने का मामला भी सामने आया है। अब महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सितारों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि यहां डरना मना है।
भरोसा
बॉलीवुड की सुरक्षा पर मंत्री का बड़ा बयान
गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने कहा, "मुंबई पुलिस काबिल है, और पुलिस सिस्टम ने इस पर काम किया है। हमें यह पता लगाना होगा कि ये AI से चलने वाली कॉल कहां से आ रही हैं, क्या ये सिर्फ खोखली बातें हैं और असली मुद्दे क्या हैं, और फिर हमें दोषियों को पकड़ना होगा।"
उन्होंने भरोस देते हुए कहा, "बॉलीवुड अभी पूरी तरह सुरक्षित है। महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है।"
अपील
शेलार ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही
लोगों से न डरने की अपील करते हुए मंत्री ने कहा, "यहां डरना मना है, मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं।"
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद करती है। पुलिस प्रशासन भी इस दिशा में अपना काम कर रहा है।
इससे पहले, शेलार ने हमले के बाद टाइगर से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि समाज में ऐसी हिंसक घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।