Loading...
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर देख भड़के लोग, बोले- फ्री में भी न देखूं फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर देख भड़के लोग, बोले- फ्री में भी न देखूं फिल्म

Sep 17, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

लंबे समय से चर्चित पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर जारी हो गया है। निर्माताओं ने इसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में एक साथ रिलीज किया है, जिसमें 'माता सीता' के किरदार में अंजलि अरोड़ा नजर आई हैं। 'राम' का किरदार देव शर्मा ने निभाया है, जबकि रजनीश दुग्गल 'रावण' के किरदार में हैं। फिल्म प्रेम, भक्ति, गरिमा और धर्म को केंद्र में रखते हुए भगवान राम की जीवन यात्रा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है।

प्रतिक्रिया

ट्रेलर को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर राम-सीता की वनवास यात्रा, रावण आगमन और सीता हरण के भावनात्मक पहलुओं को दिखाता है।

हालांकि, ट्रेलर को तारीफ से ज्यादा आलोचनाएं मिल रही हैं। अंजलि को सीता के किरदार में देखकर लोग भड़के हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'इसे देखने के लिए निर्माता खुद पैसे दे तो भी मैं न देखूं।'

दूसरे ने लिखा, 'ट्रेलर देख कर मुझे शर्म आ रही है।'

फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT