भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2023 में खेली गई थी। उस सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत आगामी सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए इन दोनों टीमों के बीच वनडे क्रिकेट के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी
वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 142 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 72 मैच जीते हैं।
वहीं, वेस्टइंडीज को 64 मुकाबलों में जीत मिली है। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि 2 मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं।
दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी 5 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। उसे 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है।
सीरीज
साल 2002 से भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती वेस्टइंडीज
दोनों टीमें कुल 24 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं। इनमें से 16 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं, जबकि 8 सीरीज वेस्टइंडीज ने अपने नाम की हैं।
दोनों टीमों के बीच एक भी वनडे सीरीज ड्रॉ नहीं रही।
भारत में दोनों टीमों के बीच 13 वनडे सीरीज खेली गई हैं। भारतीय टीम ने 9 सीरीज जीती हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 4 में जीत मिली है।
वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत में साल 2002 में वनडे सीरीज जीती थी।
रन
भारत से इन खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 41 पारियों में 66.05 की औसत के साथ 2,261 रन (शतक- 9) बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 35 पारियों में 57.6 की औसत से 1,613 रन (शतक-3) बनाए हैं।
गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 32 मैचों में 29.88 की औसत से 44 विकेट लिए हैं।
वहीं, कुलदीप यादव ने 19 मैचों में 21.51 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं।
विकेट
वेस्टइंडीज से इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन
भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन डेसमंड हेन्स ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 36 पारियों में 42.4 की औसत से 1,357 रन निकले हैं।
सक्रिय बल्लेबाजों में शाई होप ने 26 मैचों में 47.04 की औसत से 988 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक लगाया है।
गेंदबाजी में कर्टनी वॉल्श ने सबसे ज्यादा 38 पारियों में 24.15 की औसत से 44 विकेट लिए हैं।
सक्रिय गेंदबाजों में जेसन होल्डर के नाम 26 मैच में 23 विकेट है।