LOADING...
रजनीश दुग्गल की फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर जारी

रजनीश दुग्गल की फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

Feb 18, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

रजनीश दुग्गल अपनी नई हॉरर फिल्म 'द वार्डरोब' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। उन्हें अदा शर्मा की सुपरनैचुरल फिल्म '1920' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद वह 'सांसें' और 'फिर' जैसी डरावनी फिल्मों का हिस्सा बने। अब रजनीश की 'द वार्डरोब' चर्चा में हैं, जिसका पोस्टर और रिलीज तारीख को जारी कर दिया गया है। सौरभ चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ज्योति राज गावली ने किया है। राज गावली सह-निर्माता हैं।

रिलीज

अप्रैल, 2026 में दर्शकों को डराने आएगी 'द वार्डरोब'

निर्माताओं ने 'द वार्डरोब' का पोस्टर जारी किया है जिसमें दरवाजे के पीछे एक डरावनी शक्ल वाली लड़की को दिखाया गया है। यह लोगों में भय पैदा करने के लिए काफी है। फिल्म में रजनीश के साथ, टीवी अभिनेत्री दिव्य अग्रवाल मुख्य किरदार में होंगी जो 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता रह चुकी हैं। रजनीश की यह एक अलौकिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म होगी जो 24 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement