Loading...
एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती पर हुआ बायोपिका का ऐलान, रश्मिका मंदाना होंगी अभिनेत्री
एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक का ऐलान

एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती पर हुआ बायोपिका का ऐलान, रश्मिका मंदाना होंगी अभिनेत्री

Sep 17, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

मशहूर शास्त्रीय गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के अवसर पर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 16 सितंबर को बेंगलुरु में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका पर्दापण दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने किया। इस अवसर पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी मौजूद रहीं, जो बायोपिक में सुब्बुलक्ष्मी का किरदार निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान, अभिनेत्री ने निर्माताओं का आभार जताया और लोगों से वादा किया कि वह इस रोल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगी।

तुलना

सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका निभाना माइकल जैक्सन का किरदार निभाने जैसा

सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक का शीर्षक 'एमएस - ए लेगेसी ऑन स्क्रीन' रखा गया है।

कार्यक्रम में हासन ने शीर्षक काे लॉन्च किया और महान गायिका के किरदार की तुलना माइकल जैक्सन से की।

उन्होंने रश्मिका से कहा, "माइकल जैक्सन की फिल्म में अभिनय करते समय एक अभिनेता को जो तनाव महसूस होता है, वह तनाव आपको भी होगा, मैं जानता हूं। लेकिन उस तनाव को कम करने के लिए एक अच्छी टीम है। वे आपका साथ देंगे।"

आभार

गायिका का किरदार निभाने के लिए रश्मिका को हो रहा गर्व

रश्मिका ने आभार जताते हुए कहा, "आप सभी के सामने बोलते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस वक्त दिल में सिर्फ एक ही भावना है, और वह है आभार। आप सभी अम्मा का जन्मदिन मनाने यहां आए, बहुत-बहुत आभार। दैवीय शक्ति से पूर्ण उनकी आवाज सुनती हूं तो लगता है कि ईश्वर की उपस्थिति में बैठी हूं।"

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं। इस दौरान गायिका का गाना सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए लॉन्च कार्यक्रम की एक झलक

ADVERTISEMENT