Loading...
'बिग बॉस 20': कप्तानी टास्क में बड़ा उलटफेर, जानिए किसने जीती बाजी और किसने गंवाया जीवनदान
'बिग बॉस 20' को मिला दूसरे हफ्ते का कप्तान

'बिग बॉस 20': कप्तानी टास्क में बड़ा उलटफेर, जानिए किसने जीती बाजी और किसने गंवाया जीवनदान

Sep 17, 2026
11:08 am

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का दूसरा हफ्ता काफी उथल-पुथल भरा है। हालिया एपिसोड में, कप्तानी टास्क के लिए स्काउट OP और आरिश्फा खान के बीच बड़ा झटका देखने को मिला था। नतीजन, टास्क हारने के चलते स्काउट को कप्तानी की रेस से बाहर होना पड़ा। अब कनिका मान, माही विज, गुल्लू उर्फ ​​कुशल तंवर और ऋति तिवारी प्रमुख दावेदार बनकर सामने आए हैं। ताजा अपडेट है कि एक उलटफेर ने स्काउट को खतरे में डाल दिया है।

जीत

गुल्ले के हाथ लगी घर संभालने की जिम्मेदारी

फिल्मी बीट के मुताबिक, बिग बॉस से सभी दावेदारों से पूछा कि कप्तान बनने के बाद वे किसका जीवनदान लेना चाहेंगे। इस पर गुल्लू ने स्काउट का नाम लिया।

माही और कनिका ने रोहैद खान को चुना, जबकि ऋति ने किसी का भी जीवनदान लेने से मना कर दिया और टास्क से बाहर हो गईं।

एक्स पर वायरल हो रहे पोस्ट के अनुसार, गुल्लू 'बिग बॉस 20' के दूसरे हफ्ते के नए कप्तान बन चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

असर

स्काउट को अब सिर्फ जनता का सहारा

चूकि गुल्लू ने कप्तान बनने के बाद स्काउट का जीवनदान लेने की बात कही थी, इसलिए उदिति सिंह और कनिका की तरह ही गेमर का भी एक जीवनदान चला गया।

स्काउट के भारी-भरकम फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि वह पहले से आसिफ खान और रोहैद के साथ बेघर होने के लिए नामांकित हैं।

ऐसे में जनता का समर्थन ही उन्हें घर में बनाए रख सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह बच पाते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT