Loading...
पौराणिक फिल्म में अंजलि अरोड़ा को 'सीता' बना देख लोग भड़के, बोले- ये तो घोर अपमान
अंजलि अरोड़ा को लोगों ने किया ट्रोल

पौराणिक फिल्म में अंजलि अरोड़ा को 'सीता' बना देख लोग भड़के, बोले- ये तो घोर अपमान

Aug 19, 2026
12:09 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की रिलीज से पहले, एक और पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ऐलान किया गया है। महोबिया फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान अभिषेक सिंह ने संभाली है। इसके जरिए 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। हालांकि, फिल्म के पोस्टर में उन्हें 'सीता' बना देख लोग भड़क गए हैं।

आलोचना

लोगों की आस्थाओं का मजाक बनाने का आरोप

निर्मातिाओं ने मंगलवार को 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर और टीजर रिलीज किया, जिसमें अंजलि की कास्टिंग को लेकर लोगों का पारा हाई हो गया है।

एक रेडिट यूजर ने लिखा, 'अंजली अरोड़ा को मां सीता के रूप में? सच में? मां सीता लाखों लोगों के लिए पूजनीय हैं। ऐसे किरदारों के लिए कास्टिंग करते समय गरिमा और संवेदनशीलता झलकनी चाहिए, न कि प्रचार का लालच। यह कास्टिंग लोगों की आस्थाओं पर एक क्रूर मजाक जैसा लगता है।'

प्रतिक्रिया

निर्माताओं के खिलाफ लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

रेडिट पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने रामायण का मजाक बना दिया है।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा खून खौल रहा है, क्या यह बेहद आपत्तिजनक नहीं है? वह मां सीता की भूमिका निभा रही है?'

एक अन्य ने लिखा, 'यह तो घोर अपमान है।'

बता दें, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि के अलावा, शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी हैं।

यह फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का टीजर

ADVERTISEMENT