मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा वार, सूर्या की 'सीन' की पायरेसी पर लगी रोक
मद्रास हाईकोर्ट ने आने वाली तमिल फिल्म 'सीन' की पायरेसी रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इस फिल्म में अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में हैं।
अदालत ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज, जो कि 6 नवंबर को होनी है, उससे पहले इसकी किसी भी तरह की अनधिकृत रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग या स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है।
यह फैसला जगरम स्टूडियोज एलएलपी की कॉपीराइट उल्लंघन याचिका के बाद आया है। स्टूडियो चाहता है कि उसकी फिल्म लीक होने और कॉपीराइट उल्लंघन से बची रहे।
मद्रास हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
फिल्म 'सीन' को अवैध तरीके से शेयर होने से बचाने के लिए अदालत ने इंटरनेट प्रदाता को आदेश दिया है कि वे उन सभी वेबसाइटों को ब्लॉक कर दें, जिनसे फिल्म लीक होने की आशंका है।
ऐसा ही पहले फिल्म 'जेलर 2' के साथ भी किया गया था। इस आदेश का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जगरम स्टूडियोज एलएलपी की कड़ी मेहनत और भारी भरकम निवेश बेकार न जाए।
इस फिल्म को जीतू माधवन ने निर्देशित की है, जिसमें नाजरिया नसीम और नासलिन जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।
फैंस के सिनेमाघरों में फिल्म देखने से पहले यह लीक न हो, यही सुनिश्चित किया जा रहा है।