Loading...
माधुरी दीक्षित ने सिर पर ग्लास रखकर किया 'जमाल कुडू' डांस, वीडियो देख फैंस हैरान
माधुरी दीक्षित ने 'जमाल कुडू' स्टेप को दोहराया

माधुरी दीक्षित ने सिर पर ग्लास रखकर किया 'जमाल कुडू' डांस, वीडियो देख फैंस हैरान

लेखन सयाली
Nov 07, 2026
06:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का खास अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो प्रशंसकों को खूब भा रहा है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'एनिमल' के मशहूर गाने 'जमाल कुडू' पर थिरकती नजर आ रही हैं। माधुरी ने बॉबी देओल के मशहूर डांस स्टेप को अपने सिर पर कांच का ग्लास रखकर दोहराया। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्हें देखकर लोग उन्हें 'एनिमल का महिला वर्जन' कह रहे हैं।

माधुरी

दिवाली पार्टी में थिरकती दिखीं माधुरी

वायरल वीडियो में माधुरी बैंगनी रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं और बॉबी के सिग्नेचर स्टेप को दोहरा रही हैं।

अपने सिर पर एक ग्लास टिकाए हुए वो बिना किसी परेशानी के स्टेप को बखूबी करती हैं और अपना संतुलन भी बनाए रखती हैं, जिसे देखकर प्रशंसक काफी प्रभावित हैं।

उन्हें देखकर प्रशंसकों ने कहा, 'वाह, क्या महिला हैं।' ये वायरल वीडियो एक दिवाली पार्टी का बताया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT