OTT पर छाया जिम सर्भ-नसीरुद्दीन शाह का जादू, 3 हफ्तों से नहीं छिन पाया पहला स्थान
'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी', टाइटन के संस्थापक जेरक्स देसाई और उनके मेंटर जेआरडी टाटा पर आधारित बायोपिक सीरीज है।
यह ओआरमैक्स के डिजिटल चार्ट्स में लगातार 3 हफ्तों से पहले पायदान पर बनी हुई है। जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस सीरीज ने अकेले पिछले हफ्ते 3.5 मिलियन व्यूज बटोरे।
यह बात इसलिए और भी खास हो जाती है, क्योंकि यह शो 3 जून को ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर आया है।
'मेड इन इंडिया' ने पछाड़ा इन फिल्मों और शोज को
यह सीरीज पूरी दुनिया में अमेजन MX प्लेयर और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है और इसने 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राख' जैसे शो को आसानी से पछाड़ दिया है।
क्रिएटर्स के लिए यह एक सच्चा पैशन प्रोजेक्ट रहा है। निर्माता प्रभलीन सैंडहू ने इसकी सफलता को 'साढ़े 4 साल की लंबी यात्रा' बताया है।
वहीं, निर्देशक रॉबी ग्रोवल ने दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।