'मामला लीगल है' सीजन 2 का ट्रेलर जारी, जज बनकर धाक जमाने आए रवि किशन
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मामला लीगल है' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बीच, निर्माताओं ने ट्रेलर भी जारी कर दिया है जो अभी से लोगों में इसके प्रति उत्सुकता को जगा रहा है। दूसरे सीजन के साथ ही रवि किशन की वीडी त्यागी के रूप में धमाकेदार वापसी हुई है। साथ में, दिल्ली के पटपड़गंज कोर्ट में नए अजीबो-गरीब मामले भी आए हैं जो दर्शकों को हंसाने और उन्हें लोटपोट करने का दावा करते हैं।
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगा 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन
पोशम पा पिक्चर्स द्वारा निर्मित और समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित 'मामला लीगल है 2' अपने साथ कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव को भी लाया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वीडी त्यागी को आखिरकार जज की कुर्सी मिल गई, लेकिन पटपड़गंज के वकील फिर से मैदान में उतर आए हैं। आखिर में ट्विस्ट आता है, जब वीडी त्यागी को पता चलता है कि उन्होंने जज की गलत शपथ ली है। सीरीज नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर
Can't wait to solve naye ajab cases with wahi gajab team 🥰⚖️#MaamlaLegalHaiOnNetflix pic.twitter.com/pbq6fnmfxT
— Netflix India (@NetflixIndia) March 11, 2026