माेना सिंह की सीरीज 'मां का सम' का ट्रेलर जारी, दिल छू लेगा मां-बेटे का रिश्ता
क्या है खबर?
मोना सिंह और मिहिर आहूजा की आगामी वेब सीरीज 'मां का सम' का ऐलान हाल ही में किया गया था। ज्यादा इंतजार न करवाते हुए निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें मां-बेटे के अनोखे रिश्ते की झलक देखने को मिली है। निकोलस खारकोंगोर द्वारा निर्देशित यह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज है। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो गणित में जीनियस है और प्यार को भी समीकरणों के जरिए समझने की कोशिश करता है।
ट्रेलर
दिल छू लेता है 'मां का सम' का ट्रेलर
'मां का सम' का ट्रेलर 2 मिनट 7 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत अगस्त्य (मिहिर) से होती है। उसका मानना है कि गणित हो या प्यार...दोनों एक ही समीकरण है। वह प्रोजेक्ट मॉम की शुरुआत करता है, जिससे अपनी मां विनिता (मोना) के लिए जीवनसाथी ढूंढ सके, लेकिन जल्द उसे एहसास होता है कि भावनांए तर्क से नहीं चलतीं। मशहूर शेफ रणबीर बरार भी इसमें अहम किरदार में हैं। यह सीरीज 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मां का सम' का ट्रेलर
Equation no. 1: love = logic + timing 👀💙#MaaKaSumOnPrime, New Series, April 3rd pic.twitter.com/61pIIBTp8e
— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 27, 2026