सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, कमाए इतने करोड़
सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मां इंटी बंगारम' अपने दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।
फिल्म ने 12वें दिन पूरे भारत में 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 2,300 से ज्यादा शोज से आई है। इस कमाई में ज्यादातर हिस्सा तेलुगु वर्जन का रहा, वहीं तमिल वर्जन की कमाई कम होते हुए भी स्थिर बनी हुई है।
अब फिल्म की भारत में कुल कमाई 51.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
'मां इंटी बंगारम' ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़
दुनिया भर में फिल्म ने अब तक कुल 83.12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसमें 23.5 करोड़ रुपये का योगदान विदेशों से आया है।
दूसरे हफ्ते में यह कमाई वाकई दमदार मानी जा रही है। यह फिल्म सामंथा की लंबे समय बाद सिनेमाघरों में वापसी का प्रतीक है, जिसमें उनके साथ गुलशन देवैया, श्रीमुखी और दिगंत मान्चले जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।