सामंथा रुथ प्रभु का इस फिल्म में नया अवतार, सीधी-सादी बहू के अंदर छिपा है गैंगस्टर का राज
सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'मा इति बंगारम' के साथ वापस आ रही हैं, जिसकी रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं।
1980 के दशक पर बनी यह फिल्म सामंथा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वह एक पारंपरिक तेलुगु संयुक्त परिवार में शादी करती है।
उसे अपने गैंगस्टर वाले अतीत को परिवार से छिपाकर रखना होता है। इसके साथ ही, उसे परिवार की उम्मीदों को पूरा करना होता है और खुद के लिए मुश्किल फैसले भी लेने होते हैं कि उसे असल में क्या बनना है।
इस फिल्म के जरिए नंदिनी और सामंथा तीसरी बार कर रही हैं साथ काम
यह तीसरी बार है जब सामंथा निर्देशक बी.वी. नंदिनी रेड्डी के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले उनकी हिट फिल्म 'ओह! बेबी' आई थी।
नंदिनी कहती हैं, 'आजकल दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना काफी मुश्किल हो गया है।' इसलिए उन्होंने एक्शन दृश्यों पर खास ध्यान दिया है, जिन्हें ली व्हिटेकर ने डिजाइन किया है।
फिल्म में गौतमी, श्रीमुखी और गुलशन देवाइया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में 'मंगा' से प्रेरित दृश्यों के साथ वास्तविक दुनिया का ड्रामा भी देखने को मिलेगा।