LOADING...
नेटफ्लिक्स पर लौटेगी 'लस्ट स्टोरीज' की तीसरी किस्त, इस बार दिखेंगे ये सितारे
'लस्ट स्टोरीज' की तीसरी किस्त लौटने को तैयार

नेटफ्लिक्स पर लौटेगी 'लस्ट स्टोरीज' की तीसरी किस्त, इस बार दिखेंगे ये सितारे

Feb 03, 2026
03:51 pm

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' अपनी तीसरी किस्त के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौटेगी। फिल्म में 4 नई और दिलचस्प कहानियों को दिखाने की जिम्मेदारी 4 धुरंधरों ने उठाई है, जो शकुन बत्रा (कपूर एंड संस), किरण राव (लापता लेडीज), विक्रम आदित्य मोटवाने (लुटेरा) और विशाल भारद्वाज (हैदर) हैं। यही नहीं, निर्माताओं ने नई कहानी के लिए बॉलीवुड के जाने-माने सितारों पर दांव लगाया है। बता दें, 'लस्ट स्टोरीज' की अब तक 2 किस्तें आ चुकी हैं।

फिल्म

'लस्ट स्टोरीज 3' का हिस्सा बनेंगे ये फिल्मी सितारे 

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लस्ट स्टोरीज 3' के पहले चैप्टर में राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसकी जिम्मेदारी विक्रम आदित्य ने उठाई है। शकुन बत्रा की लघु फिल्म में अली फजल और राधिका मदान मुख्य भूमिका में होंगे। किरण राव की कहानी में गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी पर दांव लगाया जाएगा, जबकि विशाल ने अपनी फिल्म के लिए अदिति राव हैदरी को फाइनल किया है।

रिलीज

जानिए कब होगा 'लस्ट स्टोरीज 3' का प्रीमियर

रिपोर्ट के अनुसार, 'लस्ट स्टोरीज 3' में शामिल चारों लघु फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल इनके प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसका प्रीमियर 2026 के मध्य तक नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के RSVP मूवीज और आशी दुआ के फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज' की पहली किस्त साल 2013 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी किस्त 2018 में आई थी।

Advertisement