
एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' रिलीज के तुरंत बाद हुई ऑनलाइन लीक
क्या है खबर?
पिछले कई दिनों से एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' की दूसरी किस्त 'लव सेक्स और धोखा 2' सुर्खियों में है।
अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 19 अप्रैल (आज) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है, लेकिन अब खबर सामने आई है कि 'लव सेक्स धोखा 2' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो चुकी है।
ऑनलाइन लीक
क्या 'लव सेक्स और धोखा 2' की कमाई पर पड़ेगा असर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लव सेक्स और धोखा' टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुलज जैसी कई साइटों पर HD प्रिंट में लीक हो चुकी है।
कई लोग फिल्म डाउनलोड करके मुफ्त में देख रहे हैं। ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
बॉक्स ऑफिस पर 'लव सेक्स और धोखा 2' का सीधा सामना विद्या बालन, सेंथिल राममूर्ति, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'दो और दो प्यार' से हो रहा है।
लव सेक्स धोखा 2
'लव सेक्स और धोखा' की दूसरी किस्त है 'लव सेक्स और धोखा 2'
'लव सेक्स और धोखा 2' के निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं, वहीं एकता ने इस फिल्म को अपनी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर बनाया है।
ट्रांसजेंडर बोनिता राज पुरोहित इस फिल्म में दमदार भूमिका में हैं, वहीं इसमें मौनी रॉय और उर्फी जावेद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।
'लव सेक्स और धोखा 2' साल 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' की दूसरी किस्त है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए थे।