NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता विक्रम गोखले की पांच बेहतरीन हिंदी फिल्मों पर एक नजर
    अगली खबर
    अभिनेता विक्रम गोखले की पांच बेहतरीन हिंदी फिल्मों पर एक नजर
    अभिनेता विक्रम गोखले की पांच फिल्में

    अभिनेता विक्रम गोखले की पांच बेहतरीन हिंदी फिल्मों पर एक नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 25, 2022
    08:25 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की अफवाह ने फैंस को बड़ा धक्का दिया। फिर उनके परिवार वालों ने उनकी मौत की खबरों का खंडन किया।

    अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गोखले की बेटी ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    गोखले के करियर की बात करें तो उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'परवाना' से 1971 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

    आइए गोखले की पांच हिंदी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    खुदा गवाह

    गोखले ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अमिताभ अभिनीत 'खुदा गवाह' में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका में देखा गया था।

    फिल्म 1992 में बड़े पर्दे पर आई थी। इसमें उन्होंने जेलर रणवीर सिंह सेठी की भूमिका से अपनी छाप छोड़ी थी।

    अमिताभ के अलावा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी इस फिल्म का हिस्सा थीं। इसका निर्देशन मुकुल एस आनंद ने किया, जबकि मनोज देसाई ने इसे प्रोड्यूस किया था।

    #2

    अग्निपथ

    अमिताभ के साथ 'अग्निपथ' गोखले की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। यह सुपरहिट फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के भी निर्देशक एस आनंद ही थे।

    फिल्म में गोखले ने पुलिस कमिश्नर एमएस गायतोंडे के किरदार को भलिभांति निभाया। भले वह सहायक भूमिका में दिखे, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय में कोई कमी नहीं छोड़ी।

    अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा, मिथुन चक्रवर्ती और नीलम कोठारी जैसे बड़े सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    #3

    हम दिल दे चुके सनम

    रोमांटिक मिजाज की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' भी गोखले के खाते से जुड़ी है।

    इस फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसमें उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार खूबसूरती से निभाया था।

    फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या इश्क फरमाते हुए दिखे थे। फिल्म 1999 में दर्शकों के बीच आई थी और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

    अजय देवगन ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    #4

    भूल भुलैया

    गोखले 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' में छोटी भूमिका में दर्शकों के बीच आए थे। आज भी फिल्म में निभाए उनके किरदार के लिए उनकी तारीफ की जाती है।

    इसमें उन्हें अक्षय कुमार के गुरु के रोल में देखा गया था।

    अक्षय के साथ-साथ विद्या बालन, शाइनी आहूजा, राजपाल यादव, परेश रावल और अमीषा पटेल जैसे कलाकारों ने इसमें खूब धमाल मचाया था।

    इस फिल्म का दूसरा भाग मई में आया है, जिसके हीरो कार्तिक आर्यन हैं।

    #5

    मिशन मंगल

    गोखले ने ज्यादातर सहायक भूमिकाओं में ही फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है।

    अक्षय की एक और फिल्म 'मिशन मंगल' में उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आया। इसमें वह अक्षय के बॉस बने थे। जगन शक्ति के निर्देशन की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

    विद्या, शरमन जोशी और सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म में अपनी भागीदारी निभाई थी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें भारत के खास अभियान की झलक दिखाई गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लेटेस्ट फिल्में
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में क्या है खास? जानें जरुरी बातें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
    सुष्मिता सेन का जन्मदिन: अपने इन फैसलों की वजह से मिसाल हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन
    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें तारा सुतारिया
    अभिनेता अमित साध ने अपनी नई फिल्म 'पुणे हाईवे' का किया ऐलान अमित साध

    लेटेस्ट फिल्में

    इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नेटफ्लिक्स
    'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी सेलिब्रिटी गॉसिप
    किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या अक्षय कुमार के पास है 260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट? अभिनेता ने बताई सच्चाई अक्षय कुमार
    बिग बॉस 16: गौतम सिंह विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह, खुद खोला राज बिग बॉस
    'बिग बॉस 16' में धक्का-मुक्की, अर्चना गौतम ने गोरी नागोरी के मुंह पर फेंका पानी बिग बॉस
    अपने लिए ऐसा साथी चाहती हैं जाह्नवी कपूर, बहन खुशी को भी दी सलाह बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025