NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह, परिवार ने की पुष्टि
    अगली खबर
    अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह, परिवार ने की पुष्टि
    अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह

    अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर निकली अफवाह, परिवार ने की पुष्टि

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    संपादन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 24, 2022
    10:00 am

    क्या है खबर?

    गुरुवार को दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। यहां तक कि कई मशहूर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी थी।

    अब अभिनेता के परिवार ने उनकी मौत की खबरों का खंडन किया है। उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता जिंदा हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    फिलहाल पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनको बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

    बयान

    लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं गोखले- अभिनेता की बेटी

    समाचार एजेंसी ANI ने कुछ घंटे पहले एक ट्वीट किया है, जिसमें गोखले की बेटी का बयान साझा किया गया है।

    अभिनेता की बेटी ने अपने बयान में कहा, "विक्रम की हालत अब भी नाजुक है और वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनका निधन नहीं हुआ है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।"

    इस खबर के आने के बाद गोखले के प्रशंसकों में फिर से उनके ठीक होने की उम्मीद जाग गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ANI का ट्विटर पोस्ट

    "Veteran Actor Vikram Gokhale is still critical and on life support, he has not passed away yet. Keep praying for him," confirms Vikram Gokhale's daughter

    (File pic) pic.twitter.com/bs53dFIbxE

    — ANI (@ANI) November 23, 2022

    करियर

    इन फिल्मों में नजर आए गोखले

    गोखले 1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के पिता की भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं।

    वह शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में भी नजर आए थे।

    अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' में उनके कॉमिक अवतार को भी खासा पसंद किया गया। वह अक्षय की फिल्म 'मिशन मंगल' का भी हिस्सा थे।

    फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ टीवी शो और मराठी रंगमंच में भी काम किया।

    राजनीति

    राजनीतिक बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं गोखले

    2021 में गोखले अपने राजनीतिक बयानों के कारण भी चर्चा में रहे। कंगना रनौत के एक विवादित बयान का समर्थन करके वह चर्चा में आ गए थे।

    कंगना ने कहा था कि 1947 में हमें भीख मिली थी और असली आजादी 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली है।

    गोखले ने कंगना का समर्थन करते हुए आज के वरिष्ठ नेताओं पर सवाल खड़े किए और उनपर आजादी की लड़ाई में योगदान न देने पर तंज कसा था।

    सामाजिक कार्य

    सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे अभिनेता

    रिपोर्ट्स के अनुसार गोखले पुणे में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

    वह सुजाता फार्म्स नाम की रियल स्टेट कंपनी के भी मालिक हैं।

    वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनका परिवार एक सामाजिक संस्था भी चलाता है जो दिव्यांग सैनिकों और बच्चों की मदद करती है। साथ ही यह संस्था अनाथ बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती है।

    गोखले के पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी रंगमंच के जाने-माने अभिनेता थे।

    यादें

    जब अमिताभ ने घर दिलाने में की थी मदद

    2016 में विक्रम ने गले की बीमारी के कारण रंगमंच को अलविदा कह दिया था।

    ई टाइम्स से एक पुरानी बातचीत में गोखले ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन से अपनी दोस्ती को याद किया था।

    बकौल गोखले संघर्ष के दिनों में अमिताभ उनका सहारा बनकर सामने आए थे। जब मुंबई में उन्हें घर नहीं मिल रहा था तब अमिताभ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को उन्हें घर देने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड समाचार

    रकुल प्रीत की 'छतरीवाली' भी OTT पर आएगी, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म रकुल प्रीत सिंह
    कार्तिक आर्यन कबीर खान की फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में आएंगे नजर कार्तिक आर्यन
    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला नयनतारा
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी

    सेलिब्रिटी की मौत

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत क्राइम समाचार
    फैन्स ने सिद्धू के इन गानों में निकाला उनकी मौत का कनेक्शन क्राइम समाचार
    मशहूर गायक केके का निधन, लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत बॉलीवुड समाचार
    'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025