Loading...
'लॉकअप सीजन 2' के विजेता का खुलासा, क्या शिवांगी जोशी ने जीत लिया शो?
'लॉकअप सीजन 2' का इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले

'लॉकअप सीजन 2' के विजेता का खुलासा, क्या शिवांगी जोशी ने जीत लिया शो?

Jul 29, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस शो का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त, 2026 को होने जा रहा है। ऐसे में विजेता को लेकर अभी से चर्चाओं का दौर जारी हो गया है। यूं तो शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे समेत कलाकार मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने शो जीत लिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

पोस्ट

क्या शिवांगी विजेता और श्रेया कालरा उप विजेता रहीं?

X और इंस्टाग्राम पर कई सोशल मीडिया पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा कि फिनाले की शूटिंग मंगलवार को हो चुकी है। शीर्ष 3 प्रतियोगियों में शिवंगी, श्रेया कालरा और योगेश रावत शामिल रहे।

पोस्ट के अनुसार, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री शिवांगी ने 'लॉकअप सीजन 2' जीत लिया है। श्रेया को उप-विजेता बताया गया है, जबकि योगेश तीसरे स्थान पर हैं।

इन वायरल पोस्ट ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए एक अन्य पोस्ट

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

लोगों ने सोशल मीडिया पर निराशा जताई

शो के विजेता को लेकर निर्माताओं ने आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की, लेकिन वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी।

एक यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा, 'शिवांगी की जीत कई प्रतियोगियों के लिए अन्यायपूर्ण होगी।'

दूसरे ने लिखा, 'शिवांगी को बिना मतलब का विजेता बना दिया। ऐसी झूठी लड़की, जीतने के लायक नहीं है। यह बिल्कुल अन्यायपूर्ण है।'

बता दें, 'लॉकअप सीजन 2' की मेजबानी रितेश देशमुख और फराह खान मिलकर कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT