'लॉकअप 2' में अर्जुन कपूर ने किसे दिया शादी का प्रस्ताव? बोले- अभी भी जवान हूं
क्या है खबर?
एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में, अर्जुन कपूर 'जनता की आवाज' बनकर शो में शामिल हुए और प्रतियोगियों के चेहरों पर भी मुस्कान छोड़ दी। देखते ही देखते दर्शक उस वक्त हैरान रह गए, जब अभिनेता ने वहां मौजूद प्रतियोगियों में से एक को शादी का प्रस्ताव दे डाला। यह प्रतियोगी दुबई की व्यवसायी पामेला सेरेना थीं, जो अर्जुन का प्रस्ताव सुनकर शर्म से लाल हो गईं।
तारीफ
अर्जुन बोले- शादी करने के लिए तैयार हूं
एपिसाेड के दौरान, अर्जुन ने पामेला की जमकर तारीफ की और स्वीकारा कि उन्हें शो में उनका 'कलेशी कॉर्नर' पसंद है।
ये सुनते ही पामेला ने उनसे शादी की बात कही, जिस पर अभिनेता भी मजाक-मजाक में उन्हें शादी का प्रस्ताव देते नजर आए।
अर्जुन ने कहा, "मैं तो बिल्कुल तैयार हूं, आखिर छोकरा जवान है शादी के लिए।" उनके इस बयान से पामेला पहले तो चौंक गईं और फिर शरमा गईं, जिससे पूरा घर हंसने लगा।
शो
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा 'लॉकअप 2'
'लॉकअप' का दूसरा सीजन इस बार रितेश देशमुख और फराह खान मिलकर होस्ट कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस शो में राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, योगेश यादव उर्फ गुल्लू, धीरज धूपर और श्रेया कालरा समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं।
पिछले एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो गया था। अब देखना होगा कि इस हफ्ते कौन घर जाता है।