NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लता मंगेशकर को मिली 'स्वर कोकिला' की उपाधि, सुनिए उनके ये सदाबहार गाने
    अगली खबर
    लता मंगेशकर को मिली 'स्वर कोकिला' की उपाधि, सुनिए उनके ये सदाबहार गाने
    लता मंगेशकर के सदाबहार गाने

    लता मंगेशकर को मिली 'स्वर कोकिला' की उपाधि, सुनिए उनके ये सदाबहार गाने

    लेखन मेघा
    Sep 28, 2023
    07:45 am

    क्या है खबर?

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने 7 दशक के लंबे करियर में विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को आवाज दी है।

    28 सितंबर को जन्मीं लता ने 1940 में गाना गाने की शुरुआत की थी, जब वह महज 11 साल की थीं।

    लता को 2001 में भारत रत्न और 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    आइए आज गायिका की जयंती के मौके पर उनके सदाबहार गानों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    'लग जा गले'

    1964 में राज खोसला के निर्देशन में बनी फिल्म 'वो कौन थी' आई, जिसमें हेलन, परवीन चौधरी, मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल थे।

    यूं तो फिल्म के सभी गानों को लोगों ने पसंद किया था, लेकिन लता की आवाज से सजे गाने 'लग जा गले' ने सभी का दिल जीत लिया था।

    इस गाने के बोल और धुन ऐसी है कि हर कोई इसमें खो जाता है और आज भी इसे उतना ही पसंद किया जाता।

    #2

    'ऐ मेरे वतन के लोगों'

    1962 में चीन और भारत के बीच हुए युद्ध के बाद देशवासियों के मनोबल को बढ़ाने और जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कवि प्रदीप ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने को लिखा था।

    इस गाने के बोल इतने भावुक कर देने वाले थे कि जब लता ने इसे गाया तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।

    यह गीत आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ और इसे सुनकर सभी भावुक हो जाते हैं।

    #3

    'एक प्यार का नगमा है'

    मनोज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोर' 1972 में आई थी, जिसमें उनके साथ जया बच्चन, प्रेमनाथ, प्रेम चोपड़ा और नंदा मुख्य भूमिका में शामिल थे।

    फिल्म का गाना 'एक प्यार का नगमा है' काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसे आज भी लोग बेशुमार प्यार देते हैं।

    इस गाने को संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था तो संतोष आनंद ने इसे लिखा था, वहीं लता और मुकेश की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे।

    #4

    'परदेसिया'

    1979 में आई फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' में अमिताभ बच्चन और रेखा मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म में दोनों को जोड़ी के साथ ही 'परदेसिया' गाने ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

    आनंद बक्शी ने इस गाने के बोल लिखे थे और संगीत राजेश रोशन ने दिया था।

    अमिताभ और रेखा पर फिल्माए गए इस गाने को लता और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी।

    इस गाने पर शादी-पार्टी में लोग आज भी थिरकते नजर आते हैं।

    #5

     'भीगी भीगी रातों में' 

    'अजनबी' फिल्म का गाना 'भीगी भीगी रातों में' भी लता और किशोर की आवाज से सजा था। शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1974 में आई थी।

    जीनत अमान और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया यह गाना रोमांस से भरपूर था और इसमें दोनों को काफी पसंद किया था।

    इस गाने के बोल आनंद ने लिखे थे तो आरडी बर्मन ने इसे संगीत दिया था। लोग इस गाने को आज भी बारिश में सुनना पसंद करते हैं।

    जानकारी

    2022 में हुआ लता का निधन

    फरवरी 2022 में 92 वर्ष की उम्र में लता का निधन हो गया था। वह लगभग एक महीने से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी। गायिका कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी और उन्हें निमोनिया भी हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लता मंगेशकर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    लता मंगेशकर

    'मन की बात' में बोले प्रधानमंत्री मोदी- इस दिवाली बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम करें देशवासी देश
    अभी कुछ दिन और वेंटिलेशन पर रहेंगी लता मंगेश्कर, नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी मुंबई
    लता मंगेशकर की भतीजी ने बताया, अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी सिंगर बॉलीवुड समाचार
    45 की उम्र पार करने के बाद भी इन मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने नहीं की शादी सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल इस बात को मानते हैं ईश्वर का दिया सबसे बड़ा तोहफा विक्की कौशल
    विवेक का दावा, 'द वैक्सीन वॉर' की बात न करने के लिए दिए जा रहे पैसे विवेक अग्निहोत्री
    पिता बनने वाले हैं विक्रांत मैसी, पत्नी शीतल के साथ तस्वीर साझा कर दी जानकारी विक्रांत मैसी
    'फुकरे 3' के लिए पंकज त्रिपाठी को मिली सबसे ज्यादा रकम, जानिए बाकी सितारों की फीस पंकज त्रिपाठी

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अब इन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे रणदीप हुड्डा रणदीप हुड्डा
    जन्मदिन विशेष: 'तेरे नाम' की शूटिंग के दौरान क्यों नहीं हुई सलमान और भूमिका की दोस्ती? भूमिका चावला
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान को करती हैं फॉलो वाणी कपूर
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर ने यशराज के साथ की करियर की शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर वाणी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025