करोड़ों खर्च हुए, फिर भी कभी रिलीज नहीं हो सकीं ये फिल्में
क्या है खबर?
बॉलीवुड में कई बड़े बजट की फिल्म प्रोजेक्ट्स ऐसे रहे, जिनकी घोषणा ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन वे कभी पर्दे तक नहीं पहुंच सके। किसी फिल्म की शूटिंग बीच में रुक गई, तो कुछ प्रोजेक्ट्स अलग-अलग वजहों से हमेशा के लिए बंद हो गए। आज भी इन अधूरी फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी चर्चित फिल्मों के बारे में, जो बनकर भी कभी रिलीज नहीं हो सकीं।
#1 & #2
'शिखर' और 'मुन्ना भाई चले अमेरिका'
सुभाष घई ने साल 1990 में शाहरुख खान के साथ 'शिखर' की घोषणा की थी, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। सुभाष ने बताया था कि 'त्रिमूर्ति' की असफलता के बाद बजट की समस्याओं के कारण इस फिल्म को बीच में ही रोकना पड़ा था।
'लगे रहो मुन्ना भाई' की सफलता के बाद, राजकुमार हिरानी ने इसके सीक्वल की घोषणा की थी, लेकिन संजय दत्त की कानूनी दिक्कतों के कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
#3 & #4
'बंदा ये बिंदास है' और 'टाइम मशीन'
रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदा ये बिंदास है' में गोविंदा, तब्बू, लारा दत्ता और बोमन ईरानी ने काम किया था। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी, लेकिन कानूनी विवाद में फंसने के कारण ये कभी रिलीज नहीं हो पाई थी।
शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइम मशीन' में आमिर खान थे। इसकी थोड़ी सी शूटिंग भी हुई, लेकिन बजट की कमी के कारण यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई।
Informatin
#5 'लेडीज ओनली'
तमिल हिट फिल्म 'मगलीर मट्टुम' के हिंदी रीमेक 'लेडीज ओनली' को कमल हासन निर्देशित और निर्मित कर रहे थे। इसकी शूटिंग भी लगभग पूरी हो गई थी, लेकिन बिना किसी साफ वजह के इसे रोक दिया गया और ये