इन 5 फिल्मों ने आंदोलनों की कहानी को पर्दे पर किया जीवंत, OTT पर जरूर देखें
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहा विरोध प्रदर्शन इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विरोध और असहमति की ऐसी आवाजों को बॉलीवुड ने भी समय-समय पर बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश किया है। छात्र आंदोलनों, सामाजिक संघर्ष और अन्याय के खिलाफ लड़ाई पर आधारित कई फिल्में दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ दमदार फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'युवा' और 'रंग दे बसंती'
मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म छात्र राजनीति, युवाओं की लीडरशिप और राजनीतिक भागीदारी की ताकत को दिखाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'रंग दे बसंती' साल 2006 में रिलीज हुई थी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी और सोहा अली खान ने काम किया है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'आरक्षण' और 'नो वन किल्ड जेसिका'
साल 2011 में रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' भारत की आरक्षण नीति और शिक्षा व्यवस्था पर इसके असर से जुड़ी बहस को दिखाती है। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2011 में आई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' असल जिंदगी की एक घटना से प्रेरित है। विद्या बालन और रानी मुखर्जी की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'सत्याग्रह'
साल 2013 में रिलीज हुई प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'सत्याग्रह' में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध को दिखाती इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।