'कामाठीपुरा एक्सप्रेस' ने मचाया धमाल, जीता 2026 का ब्रॉन्ज स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड
लियोन कोरजिन्स्की द्वारा निर्देशित फिल्म 'कामाठीपुरा एक्सप्रेस' ने इस साल के स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड्स की नरेटिव कैटेगरी में कांस्य पदक अपने नाम किया है।
दुनियाभर के 894 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से मिली 2,972 एंट्रीज में से यह फिल्म खास बनकर उभरी। इस जीत के साथ ही फिल्म अगले साल के ऑस्कर अवार्ड्स में 'लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी के लिए भी दावेदार बन गई है।
विपिन ने 'कामाठीपुरा एक्सप्रेस' में निभाया विलेन का किरदार
भारतीय अभिनेता विपिन शर्मा ने 'कामाठीपुरा एक्सप्रेस' में विलेन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी भूमिका उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और अहम मुकाम साबित हुआ है। (उन्हें 'तारे जमीन पर' या 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।)
हाल ही में देव पटेल की 'मंकी मैन' और A24 की 'द पीजेंट' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
इन प्रोजेक्ट्स से वह नए फिल्ममेकिंग टैलेंट को भी लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।