Loading...
सलमान खान की 'मातृभूमि' से बेफिक्र 'ईथा' के निर्देशक, बोले- हमें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा
सलमान खान संग बॉक्स ऑफिस भिड़ंत से बेफिक्र लक्ष्मण उतेकर

सलमान खान की 'मातृभूमि' से बेफिक्र 'ईथा' के निर्देशक, बोले- हमें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा

Nov 25, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

जब 2 बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में आने वाली होती हैं तो उत्साह के साथ एक सवाल भी जुड़ा होता है कि क्या एक फिल्म दूसरी के कारोबार पर असर डालेगी। श्रद्धा कपूर की 'ईथा' और सलमान खान की 'मातृभूमि' की बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, 'ईथा' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर इस क्लैश से बिल्कुल चिंतित नहीं हैं। उनका मानना है कि दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच पर्याप्त जगह है।

उम्मीद

निर्देशक बोले- बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड

पुणे में 'ईथा' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात करते हुए लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हमेशा अच्छी होती है।

उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों के साथ चलने के लिए इतने सिनेमाघर मौजूद हैं कि दोनों फिल्में आराम से चल सकती हैं और हमें अपनी फिल्म पर इतना यकीन है कि आप सबको इतनी पसंद आएगी कि शायद वो भी एक अलग तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो सकता है।"

भरोसा

'ईथा' के निर्देशक का भरोसा और सलमान का बयान

निर्देशक बोले, "हमें पूरा यकीन है कि 'ईथा' अच्छा प्रदर्शन करेगी। ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि 'ईथा' अच्छा प्रदर्शन करेगी।"

पिछले दिनों सलमान खान ने 'मातृभूमि' की रिलीज तारीख पर कहा था कि अगर उन्हें श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के बारे में पता होता तो वो 4 दिसंबर की रिलीज से बच सकते थे। उन्होंने कहा, "मुझे इसका बहुत बुरा लग रहा है। अगर पता होता तो मैं श्रद्धा के साथ नहीं आता।"

ADVERTISEMENT

बधाई

'ईथा' के ट्रेलर पर सलमान खान ने दी थीं शुभकामनाएं

दरअसल, जब 'ईथा' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तब सलमान ने भी श्रद्धा की फिल्म का समर्थन किया था। उन्होंने ट्रेलर का लिंक साझा किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं।

बता दें कि सलमान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT

बायोपिक

विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है श्रद्धा कपूर की 'ईथा'

दूसरी ओर, श्रद्धा कपूर 'ईथा' में नजर आएंगी, जो लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है।

ये फिल्म मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने महाराष्ट्र की लोक कला परंपरा में अपनी खास पहचान बनाई थी।

रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। दोनों फिल्में 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

ADVERTISEMENT