NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम
    मनोरंजन

    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम

    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 03, 2023, 01:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम

    प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका रॉलिंग स्टोन की '200 सर्वश्रेष्ठ गायक' की सूची में भारत की 'स्वर कोकिला' दिवंगत लता मंगेशकर का नाम शामिल किया गया है। बता दें, स्वर सम्राज्ञी को इस सूची में 84वां स्थान दिया गया है, वहीं दिवंगत पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान का नाम 91वें स्थान पर रखा गया है। इसमें लोकप्रिय साउथ कोरियाई बैंड BTS के जुंगकुक और गायक-गीतकार ली जी-उन जैसी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।

    भारतीय पॉप म्यूजिक की आधारशिला रखने वाली 'द मेलोडी क्वीन'

    रॉलिंग स्टोन ने भारत की दिवंगत गायिका के बारे में लिखा, 'द मेलोडी क्वीन' सुरीली आवाज, जिन्होंने भारतीय पॉप म्यूजिक की आधारशिला रखी और बॉलीवुड फिल्मों के जरिए पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। अपनी आवाज से सुनहरे युग को परिभाषित किया। अपनी गायकी से कई अभिनेत्रियों के लिए शानदार गीत गाए। करीब 7,000 से ज्यादा गीत गाने का रिकॉर्ड बनाया, वह महान प्लेबैक सिंगर सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर जी थीं।

    विदेशी गायकों को भी लता से मिली प्रेरणा

    रॉलिंग स्टोन ने आगे लिखा, 'दिग्गज गायिका आशा भोसले, जो उनकी छोटी बहन हैं और पार्श्वगायिकाओं में एकमात्र सच्ची सहकर्मी रहीं, वे भी 'लता दीदी' को अपनी 'पसंदीदा गायिका' मानती हैं। लता ने सिर्फ हिंदी गायकों को ही नहीं विदेशी गायकों को भी प्रेरणा दी है। उदाहरण के तौर पर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने एल्बम 'टॉक्सिक' में लता के गाने 'तेरे मेरे बीच में' का एक मुखड़ा शामिल किया था।'

    पहले स्थान पर अमेरिकी गायिका का नाम

    रॉलिंग स्टोन की '200 सर्वश्रेष्ठ गायक' की सूची में दिवंगत अमेरिकी गायिका अरीथा फ्रैंकलिन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर व्हिटनी ह्यूस्टन और तीसरे स्थान पर सैम कुक का नाम शामिल है। इसके अलावा शीर्ष-10 में बिली हॉलिडे, मारिया केरी, रे चार्ल्स, स्टीवी वंडर, बियॉन्से, ओटिस रेडिंग और अल ग्रीन को जगह दी गई है। हालांकि, सिंगर सेलीन डायोन को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, जिसकी वजह से उनके फैंस में नाराजगी है।

    लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए

    लता के करियर की बात करें तो उनकी गायिकी की दुनिया दीवानी थी, है और रहेगी। अपने सात दशक लंबे करियर में लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए थे। वर्ष 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। 1989 में लता को 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

    6 फरवरी को हुआ था निधन

    6 फरवरी, 2022 को लता ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे कई दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थीं। 13 साल की उम्र से अपना करियर शुरू करने वाली लता को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और तीन नेशनल फिल्म पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    फिल्म पुरस्कार
    लता मंगेशकर
    BTS

    ताज़ा खबरें

    दोबारा उग सकते हैं इंसान के कटे हुए हाथ-पैर, अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें  उत्तर प्रदेश
    वनडे में छठी बार 4 भारतीय बल्लेबाज बिना खाता खोले हुए आउट, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पिछले 11 सालों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक वनडे 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    संगीत इंडस्ट्री

    तब्बू ने लॉन्च किया महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर का पहला गाना 'बेपरवाह'  तब्बू
    कुमार सानू नहीं सुनते आजकल के गाने, बोले- सुनने लायक ही नहीं हैं कुमार सानू
    जन्मदिन विशेष: श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिये उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार  जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गानें जिनसे गायक ने किया हर दिल पर राज जन्मदिन विशेष

    फिल्म पुरस्कार

    'नाटू-नाटू': कौन हैं राम चरण-जूनियर एनटीआर को अपने इशारों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित?  RRR फिल्म
    'नाटू-नाटू' के लिए ऑस्कर जीतने से पहले 'RRR' के अपने नाम किए थे ये खिताब ऑस्कर पुरस्कार
    'नाटू-नाटू': हॉलीवुड में गूंजा भारत का नाम, भारतीय सिनेमा के लिए क्यों खास है ये जीत? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वाधिक खिताब जीतने वाली 'एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वन्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ऑस्कर पुरस्कार

    लता मंगेशकर

    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर रणबीर कपूर
    सचिन तेंदुलकर ने लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर लिखा भावुक पोस्ट सचिन तेंदुलकर
    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें भारत रत्न
    विराट कोहली को है लता मंगेशकर से नहीं मिल पाने का मलाल, कही ये बात विराट कोहली

    BTS

    RRR के 'नाटू नाटू' का BTS मेंबर पर चढ़ा खुमार, लाइव सेशन में गुनगुनाते आए नजर एसएस राजामौली
    BTS पर बनेगी खास डॉक्युमेंटरी सीरीज, अगले साल होगी रिलीज डिज्नी
    ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023