Loading...
'रामायण' में पहनावे को लेकर आलोचनाओं का शिकार बनी थीं लारा दत्ता, अब दिया जवाब
लारा दत्ता ने 'रामायण' में अपने पहनावे को लेकर बात की

'रामायण' में पहनावे को लेकर आलोचनाओं का शिकार बनी थीं लारा दत्ता, अब दिया जवाब

Nov 12, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की 'रामायण' में लारा दत्ता ने 'माता कैकेयी' का किरदार निभाया है। इस साल जब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, तो अभिनेत्री के पहनावे काे देखकर सोशल मीडिया का एक वर्ग नाखुश दिखा। कुछ ने उनके आउटफिट को त्रेता युग के हिसाब से "बहुत मॉडर्न" बताया। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो पहली बार लारा ने इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने कहा कि लोगों को अपनी राय रखने का हक है।

प्रतिक्रिया

इतनी छोटी-छोटी बातों पर इतनी बुराई- लारा

न्यूज 18 से बातचीत में, लारा ने आलोचनाओं पर कहा, "मुझे पता है कि हमने कुछ खास तरह के कपड़े क्यों चुने और हम उन्हें कैसे दिखाना चाहते थे। यह इतना बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे आप कर रहे हैं और इतनी छोटी-छोटी बातों पर इतनी बुराई की जाती है।"

उन्होंने अन्य रानियों 'कौशल्या' और 'सुमित्रा' से अपने अलग पहनावे पर कहा कि कैकेयी, कैकेय राज्य से आई हैं, तो क्या उनकी ज्वेलरी अलग नहीं होती? वह अपना स्त्री-धन नहीं लातीं?

फैसला

कल्चर के बीच फर्क करना जरूरी था- लारा

अभिनेत्री ने कहा, "अगर आप इतनी छोटी-छोटी बातों में जाना चाहते हैं, तो आप एक पेंडोरा का पिटारा खोल रहे हैं और फिर इतिहासकार और दूसरे एक्सपर्ट आकर कहेंगे, 'ओह, इसे कैसे दिखाया और दिखाया जा सकता है?' इसलिए, एक स्टैंडर्डाइजेशन तय किया गया जिसे तीनों राज्यों, मिथिला, अयोध्या और लंका में अपनाने का फैसला किया गया जिससे उन कल्चर के बीच फर्क हो सके।"

लारा ने बताया कि उन्होंने निर्माताओं के विजन को पूरी तरह मानने का फैसला किया।

ADVERTISEMENT

विचार

लोगों को अपनी राय रखने की पूरी इजाजत- लारा

अभिनेत्री ने कहा, "मेरा मतलब है, मैं फिल्म का हिस्सा थी और मैं उस सेट पर थी और फिर भी जब फाइनल रिजल्ट आया तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैं स्क्रीन पर क्या देख रही थी।"

उन्होंने कहा, "बेशक, लोगों को अपनी राय रखने की पूरी इजाजत है और मुझे लगता है कि बहस और चर्चा करना बहुत अच्छा है।"

लारा ने स्वीकारा कि एक एक्टर के तौर पर निर्देशक और प्रोड्यूसर के विजन की रिस्पेक्ट करनी होगी।

ADVERTISEMENT