LOADING...
रणवीर सिंह-ललित मोदी के बीच बंद कमरे में क्या हुई थी बात? सालों बाद खुला राज
रणवीर सिंह अब बनेंगे ललित मोदी?

रणवीर सिंह-ललित मोदी के बीच बंद कमरे में क्या हुई थी बात? सालों बाद खुला राज

Jun 04, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

IPL के कर्ता-धर्ता रहे ललित मोदी की जिंदगी की कहानी बिल्कुल एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म जैसी रही है और अब यही सफर बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दिखने वाला है। ललित की इसी बायोपिक के साथ-साथ अब सालों पुराना एक ऐसा राज खुला है, जिसने उनकी फिल्म को लेकर उत्सकुता और बढ़ा दी है। ये राज जुड़ा है सुपरस्टार रणवीर सिंह और ललित मोदी की एक गुप्त मुलाकात से, जसे सालों पहले लंदन के एक बंद कमरे में हुई थी।

घोषणा

ललित मोदी ने किया अपनी बायोपिक का ऐलान

ललित ने ANI को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके जीवन पर एक बायोपिक (फिल्म) बनाने की तैयारी चल रही है। फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम अभी जारी है और इसके लिए वे अब तक सैकड़ों इंटरव्यू दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी लिखने और स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए उनके पास एक पूरी टीम है, जिसकी कमान सोनी टीवीॅ की पूर्व प्रमुख स्नेहा रजनी लीड कर रही हैं।

खुलासा

"रणवीर खुद मुझसे मिलने लंदन आए थे"

फिल्म में ललित के किरदार को कौन निभाएगा, इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह उनका रोल निभाना चाहते हैं। ललित ने कहा, "2 साल पहले रणवीर मुझसे मिलने खुद लंदन आए थे। उन्होंने मुझसे मुलाकात कर इच्छा जताई थी कि अगर उनके जीवन में कोई एक ऐसा रोल है, जो वो निभाना चाहते हैं, तो वो IPL कमिश्नर के रूप में ललित मोदी का किरदार है। हमने इसी घर में बैठकर इस पर चर्चा की थी।"

Advertisement

तारीफ

मैं रणवीर को नहीं, दीपिका पादुकोण को अच्छी तरह जानता था- ललित

ललित ने बताया कि वो रणवीर को व्यकितगत रूप से नहीं जानते थे, बल्कि दीपिका पादुकोण को अच्छी तरह जानते थे। एक दिन उन्हें फोन आया कि रणवीर उनसे मिलना चाहते हैं। ललित ने रणवीर की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में कमाल का काम किया है। हालांकि, अब वह इतने बड़े स्टार बन चुके हैं कि ललित को नहीं पता कि उनके पास इस फिल्म के लिए वक्त होगा या नहीं।

Advertisement

बायोपिक

पहले महान क्रिकेटर और अब IPL के 'रॉकस्टार' बनेंगे रणवीर

रणवीर ने इससे पहले कबीर खान की फिल्म '83' में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उस तरह का कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन कपिल देव के रूप में रणवीर के अभिनय और उनके हुबहू लुक की हर तरफ जमकर तारीफ हुई थी। अब रणवीर क्रिकेट प्रशासन के सबसे बड़े और विवादित चेहरों में से एक ललित मोदी बनने की तैयारी में हैं।

Advertisement