पूर्व IPL चेयरमैन और बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने अपनी और सुष्मिता की एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर के ऊपर लिखा था, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी दोसत।"
ललित और सुष्मिता पहले डेट कर रहे थे, अब हैं दोस्त
ललित और सुष्मिता का रिश्ता सबसे पहले 2022 में तब सुर्खियों में आया, जब ललित ने उन्हें ऑनलाइन अपनी "बेटर हाफ" कहा था।
शादी की खूब अफवाहें उड़ी थीं, पर दोनों सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2022 के आखिर तक, उनके रिश्ते में दरार पड़ने के संकेत मिलने लगे।
ललित ने अपने इंस्टाग्राम की डिस्प्ले पिक्चर से सुष्मिता की तस्वीरें हटा दी थीं और अपनी बायो से भी उनके सारे जिक्र मिटा दिए थे।
2025 की शुरुआत में, ललित ने ऐलान किया कि अब वह रीमा बोरी के साथ हैं। हालांकि, उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि रोमांटिक रिश्ता खत्म होने के बाद भी वह और सुष्मिता दोस्त बने हुए हैं।