Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड स्टार काइली जेनर ने किया अपने दूसरे बच्चे का स्वागत, शेयर की फोटो
मनोरंजन

हॉलीवुड स्टार काइली जेनर ने किया अपने दूसरे बच्चे का स्वागत, शेयर की फोटो

हॉलीवुड स्टार काइली जेनर ने किया अपने दूसरे बच्चे का स्वागत, शेयर की फोटो
लेखन नेहा शर्मा
Feb 07, 2022, 11:48 am 3 मिनट में पढ़ें
हॉलीवुड स्टार काइली जेनर ने किया अपने दूसरे बच्चे का स्वागत, शेयर की फोटो
दूसरी बार मां बनीं काइली जेनर

पिछले काफी समय से रियलिटी टीवी स्टार और हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती काइली जेनर की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। दुनियाभर के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित थे और काइली के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार काइली ने अपने फैंस को दोबारा गुड न्यूज दे दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी है कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

खुशखबरी
2 फरवरी को मां बनी थीं काइली

काइली ने 2 फरवरी को बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, उन्होंने बीते दिन यह ऐलान किया। काइली ने एक हार्ट इमोजी के साथ अपने बच्चे के हाथ की तस्वीर पोस्ट की, जिसे उनकी बेटी स्टोर्मी ने पकड़ा हुआ है। काइली के फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका बेबी बॉय हुआ है। इस पर काइली की बहन कर्टनी ने लिखा, 'दो जिंदगी देने वाली मां।' काइली ने उन्हें मिले कुछ खूबसूरत तोहफों की झलक भी फैंस को दिखाई है।

घोषणा
पिछले साल सितंबर में काइली ने दी थी प्रेग्नेंट होने की जानकारी

24 साल की काइली ने पिछले साल सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में काइली अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें दिखाती नजर आई थीं। दूसरी बार माता-पिता बनने को लेकर काइली और उनके पार्टनर ट्रेविस स्कॉट सातवें आसमान पर थे। बता दें कि 2017 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

2019 में काइली और ट्रैविस एक-दूसरे से अलग हुए थे। ट्रैविस के मुताबिक, यह कोई विवाद का मुद्दा नहीं था। उन्होंने वही किया, जो सही था। अपनी बेटी की परवरिश दोनों समान रूप से कर रहे थे। 2021 में काइली-ट्रैविस फिर साथ रहने लगे थे।

पहला बच्चा
20 की उम्र में पहली बार मां बनी थीं काइली

काइली ने 20 साल की उम्र में बेटी स्टोर्मी को जन्म दिया था। फरवरी, 2018 में वह पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी छिपाकर रखी थी। मां बनने के बाद उन्होंने लिखा था, 'मैं आपसे प्रेग्नेंसी की बात छिपाने के लिए माफी मांगती हूं। अपने हर सफर में आपको शामिल करती हूं, लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी मैं दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती थी। मुझे इसके लिए खुद को तैयार करना था, इसलिए मैंने यह बात सबसे छिपाए रखी।'

लोकप्रियता
दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं काइली

काइली के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। इस साल की शुरुआत में काइली इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करले वाली पहली महिला बनी थीं। वह अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं। काइली 21 की उम्र में कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन बन गई थीं। कुछ वक्त पहले ही उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था। काइली कई फैशन कंपनियों की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
हॉलीवुड समाचार
काइली जेनर
ताज़ा खबरें
मोहम्मद जुबैर का लैपटॉप और बैंक खाता खंगालना चाहती है पुलिस, संदिग्ध लेनदेन का दावा
मोहम्मद जुबैर का लैपटॉप और बैंक खाता खंगालना चाहती है पुलिस, संदिग्ध लेनदेन का दावा देश
अपनी छोटी गाड़ियों का उत्पादन बंद कर सकती है मारुति सुजुकी, जानिए वजह
अपनी छोटी गाड़ियों का उत्पादन बंद कर सकती है मारुति सुजुकी, जानिए वजह ऑटो
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,506 नए संक्रमित, लगभग एक लाख हुए सक्रिय मामले
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,506 नए संक्रमित, लगभग एक लाख हुए सक्रिय मामले देश
महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बहुमत साबित करने को कहा
महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बहुमत साबित करने को कहा राजनीति
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई कावासाकी वर्सेस 650, कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई कावासाकी वर्सेस 650, कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू ऑटो
हॉलीवुड समाचार
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर? मनोरंजन
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च मनोरंजन
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं मनोरंजन
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक मनोरंजन
और खबरें
काइली जेनर
कैसे इतना फिट रहती है काइली जेनर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन
कैसे इतना फिट रहती है काइली जेनर? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन लाइफस्टाइल
हॉलीवुड स्टार काइली ने अपने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार काइली ने अपने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा मनोरंजन
काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं
काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं मनोरंजन
काइली जेनर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, वीडियो में खुद दी जानकारी
काइली जेनर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, वीडियो में खुद दी जानकारी मनोरंजन
फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में पहले स्थान पर काइली जेनर
फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में पहले स्थान पर काइली जेनर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022