NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं
    मनोरंजन

    काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं

    काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 13, 2022, 06:42 pm 0 मिनट में पढ़ें
    काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं
    काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड

    अमेरिकी मॉडल और बिजनेसवुमन काइली जेनर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। बहरहाल, अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक काइली के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, काइली ने सोशल मीडिया पर एक नई महारत हासिल कर ली है। वह 30 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला बन गई हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    पहले नंबर पर हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली काइली पहली महिला बनी हैं। पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे इस लिस्ट में दूसरी महिला हैं। जिनके 28.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं। फॉलोअर्स की संख्या के मामले में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। वह 38.8 करोड़ फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। सभी एकाउंट्स की बात करें तो इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट के 46 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जो पहले स्थान पर है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय की बात करें तो क्रिकेटर विराट कोहली 17.7 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं। 7.2 करोड़ फॉलोअर्स के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय महिला हैं।

    इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ समय से कम सक्रिय हैं काइली

    काइली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए वह अपने कॉस्मेटिक बिजनेस काइली कॉस्मैटिक्स का प्रमोशन भी करती हैं। हालांकि, काफी समय से वह इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं। नवंबर में एस्ट्रोवर्ल्ड हादसे के बाद उन्होंने उनकी सक्रियता कम हो गई थी। खबरें थीं कि एस्ट्रोवर्ल्ड फेस्टिवल में उनके पार्टनर ट्रैविस स्कॉट की परफॉर्मेंस देखने के लिए जब भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी तो 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं काइली

    काइली अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इससे पहले रैपर ट्रैविस स्कॉट और काइली की एक बेटी भी है, जिसका नाम स्टॉर्मी वेबस्टर है। काइली ने 20 की उम्र में अपनी बेटी स्टोर्मी को जन्म दिया था। फरवरी, 2018 में वह पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी छिपाकर रखी थी। काइली ने बताया था कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की बात छिपाए रखी, क्योंकि उन्हें इसके लिए खुद को तैयार करना था।

    कार्दशियन और जेनर परिवार की सबसे छोटी और सबसे अमीर सदस्य हैं काइली

    काइली, कार्दशियन और जेनर परिवार की सबसे छोटी और सबसे अमीर सदस्य हैं। उनकी बड़ी बहन किम कार्दशियन हैं, जो मशहूर रियलिटी टीवी स्टार हैं। काइली 21 की उम्र में कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन बन गई थीं। उनकी कंपनी के प्रॉडक्ट काफी पसंद किए जाते हैं। उनके ग्राहकों में अरबपति और हॉलीवुड सितारे शामिल हैं। काइली के 1,000 से ज्यादा स्टोर हैं। काइली को दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंस्टाग्राम
    हॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    काइली जेनर

    इंस्टाग्राम

    ट्विटर में आया इंस्टाग्राम रील्स जैसा नया वीडियो रिऐक्शंस फीचर, ऐसे करेगा काम ट्विटर
    ये ऐप्स इस्तेमाल कीं तो नींद पर पड़ेगा बुरा असर, इंस्टाग्राम से व्हाट्सऐप तक लिस्ट में स्वास्थ्य
    इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया फीचर, लेटेस्ट पोस्ट सबसे ऊपर दिखेगी सोशल मीडिया
    राजकुमार राव के नाम पर की गई ठगी की कोशिश, अभिनेता ने किया आगाह बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    'स्पाइडर मैन: नो वे होम' ने भारत में की 200 करोड़ रुपये की कमाई बॉलीवुड समाचार
    क्या हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड के साथ फिल्म कर रहे ऋतिक रोशन? देखिए तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    क्या नेटफ्लिक्स की सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज 'लूसिफर' से OTT पर कदम रख रहीं शहनाज गिल? नेटफ्लिक्स

    सोशल मीडिया

    कू ऐप में मिलेगा व्हाट्सऐप ग्रुप्स जैसा फीचर, नया लाइव वीडियो ऑप्शन ट्विटर
    'PUBG: न्यू स्टेट' गेम लाया 'माय न्यू स्टेट स्क्वॉड' चैलेंज, 100 चिकन मेडल्स जीतने का मौका गेम
    व्हाट्सऐप में जल्द आ रहा है कम्युनिटी फीचर्स, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐसे करेगा काम एंड्रॉयड
    सुकेश संग रोमांटिक तस्वीर वायरल होने के बाद जैकलीन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार

    काइली जेनर

    काइली जेनर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, वीडियो में खुद दी जानकारी हॉलीवुड समाचार
    फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में पहले स्थान पर काइली जेनर अक्षय कुमार
    कायली जेनर की बेटी के स्कूल बैग की कीमत, इतने में आ जाएंगी दो कारें हॉलीवुड समाचार
    हैलोवीन डे पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक इन लुक्स में नज़र आएं सितारें, देखें तस्वीरें हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023