कुशाल टंडन पर लगा बेवफाई का आरोप, बचाव में उतरीं बहन टीना बोलीं- ये सिर्फ एकतरफा कहानी है
अभिनेता कुशाल टंडन पर इन दिनों धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने दावा किया है कि कुशाल ने रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के एक एपिसोड के दौरान उनके साथ फ्लर्ट किया था। श्रेया का कहना है कि ये तब की बात है, जब कुशाल अभिनेत्री शिवांगी जोशी को डेट कर रहे थे।
चूंकि कुशल अभी एक और रियलिटी शो 'अलायंस' में हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए वो खुद बाहर आकर इन आरोपों पर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। ऐसे में उनकी बहन टीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर भाई का बचाव किया है। टीना ने लोगों से अपील की है कि वो बिना सोचे-समझे अपनी राय न बनाएं।
अफवाहों पर यकीन न करें- टीना
टीना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन सच हमेशा मजबूत रहता है।' उन्होंने साफतौर पर कहा है कि यह कहानी का सिर्फ एक पहलू है। अभी तक न तो कुशल टंडन ने और ना ही शिवंगी जोशी ने इन दावों पर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी की है।