LOADING...
कुणाल खेमू की निर्देशित फिल्म 'वाइब' का पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का पोस्टर आया सामने

कुणाल खेमू की निर्देशित फिल्म 'वाइब' का पोस्टर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा

May 19, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू ने 2024 में आई कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। अब उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म 'वाइब' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। 19 मई को इस एक्शन-कॉमेडी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। साथ में रिलीज तारीख भी बताई गई है। दिलचस्प बात यह है कि प्रीति जिंटा 'वाइब' के जरिए सिनेमा में वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) में देखा गया था।

पोस्टर

फिल्म के पोस्टर में नजर आए सभी कलाकार

ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनी 'वाइब' के निर्माता कुणाल और चिराग निहलानी हैं। इसमें कुणाल और प्रीति के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। पोस्टर में सभी किरदारों की एक झलक काे पेश किया गया है, लेकिन उनके चेहरे को अंधेरे में छिपाया गया है। कहानी 2 दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अनजाने में आकर एक खतरनाक मुश्किल में फंस जाते हैं। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement