LOADING...
धनुष की फिल्म 'कुबेर' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने 
धनुष की फिल्म 'कुबेर' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा (तस्वीर: एक्स/@Dhanush_rithik5)

धनुष की फिल्म 'कुबेर' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने 

Feb 27, 2025
10:53 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुबेर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान शेखर कम्मुला ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में होंगी। नागार्जुन अक्किनेनी भी फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। अब आखिरकार 'कुबेर' की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ गया है।

पोस्टर

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

'कुबेर' को 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के नए पोस्टर में नागार्जुन और धनुष आमने-सामने दिख रहे हैं। दोनों का धाकड़ अवतार दिख रहा है। 'कुबेर' एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए शेखर और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव ने किया है। शेखर फिल्म के सह-निर्माता हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर