Page Loader
कृति सैनन ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना, जानिए इस घर की कीमत 
कृति सैनन ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

कृति सैनन ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना, जानिए इस घर की कीमत 

Oct 23, 2023
06:55 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने मुंबई के बांद्रा में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है। इसी बिल्डिंग में क्रिकेटर केएल राहुल भी रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति के सपनों के आशियाने की कीमत 35 करोड़ रुपये है। दरअसल, अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कृति को हाल ही में अपने नए बांद्रा अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान वह अपनी कार के अंदर बैठी हुई थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

कृति 

'गणपत' को लेकर चर्चा में हैं कृति

मौजूदा वक्त में कृति अपनी फिल्म 'गणपत' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है। आने वाले दिनों में कृति, शाहिद कपूर के साथ एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी, जो 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृति को हाल ही में 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।