'ऑब्सेशन' में कृति सेनन-वरुण धवन का डबल धमाल, आवाज सुनकर हिल जाएंगे
मनोरंजन
कृति सेनन और वरुण धवन ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी आने वाली हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के एक जाने-पहचाने सीन को फिर से बनाते दिख रहे हैं।
इन दोनों अभिनेताओं ने फिल्म के हिंदी वर्जन में बेयर और निक्की के किरदारों को अपनी आवाज दी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने इस सीन को अपने अंदाज में बनाया है।
दिलचस्प बात यह है कि हिंदी (जिसमें कृति और वरुण की आवाज है) और असली, दोनों वर्जन एक साथ आ रहे हैं।
कब होगा 'ऑब्सेशन' का प्रीमियर?
'ऑब्सेशन' का प्रीमियर 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार के द पीकॉक हब पर होगा। यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी ऑनलाइन देखने को मिलेगी।
इस सीन को फिर से बनाने में निर्देशक अमर कौशिक भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2115700158331806161