NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल?
    अगली खबर
    द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल?
    शेखर कपूर की वेब सीरीज में दिख सकती हैं कृति सैनन या श्रद्धा कपूर

    द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल?

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 19, 2022
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    'बैंडिट क्वीन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक शेखर कपूर लेखक अमीष त्रिपाठी की किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर वेब सीरीज ला रहे हैं।

    इसकी कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है। चर्चा है कि इस सीरीज के लिए शेखर ने श्रद्धा कपूर और कृति सैनन से संपर्क किया है। उनके साथ इस सिलसिले में कई बार बातचीत की जा चुकी है। दोनों ही निर्देशक की पहली पसंद हैं।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में हैं शेखर

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस सीरीज में शिव की पत्नी सती का रोल बेहद अहम है, इसलिए शेखर किसी दमदार अभिनेत्री को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए श्रद्धा और कृति से बात की है।

    वह उनसे कई दफा मुलाकात कर चुके हैं। पिछले दो महीने से शेखर, श्रद्धा-कृति के संपर्क में हैं। दोनों अभिनेत्रियों का लुक टेस्ट भी किया जा चुका है।

    शेखर ने श्रद्धा और कृति के साथ किरदार और कहानी पर विस्तार से चर्चा की है।

    कास्टिंग

    शिवा की तलाश भी जारी

    सीरीज की शूटिंग के लिए लंबा समय चाहिए, इसलिए दोनों ही अभिनेत्रियों की डेट्स पर काम किया जा रहा है। सती की कास्टिंग शिवा पर भी निर्भर करती है।

    शिवा की तलाश भी जोरों पर है। अब देखना होगा कि शिवा के साथ श्रद्धा या कृति में से किसकी जोड़ी ज्यादा जमती है?

    हालांकि, शेखर के लिए दोनों में किसी एक अभिनेत्री को चुनना काफी मुश्किल है, क्योंकि उनके मुताबिक, सती के लिए श्रद्धा और कृति दोनों ही परफेक्ट हैं।

    वेब सीरीज

    अमीष त्रिपाठी की शिव ट्रायोलॉजी की पहली किताब पर आधारित है सीरीज

    यह सीरीज जाने-माने लेखक अमीष त्रिपाठी की शिव ट्रायोलॉजी की पहली किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित है, जिसमें भगवान शिव को और वास्तविक रूप में दर्शाया गया है।

    शेखर कहते हैं, "अमीष की शिव ट्रायोलॉजी भारत की सबसे सनसनीखेज किताबों में से एक है, जिसने हर उम्र और वर्ग को छुआ है। यह सिर्फ पौराणिक कथा नहीं, बल्कि अपने सबसे अच्छे रूप में आधुनिक कहानी है, जो अब एक खूबसूरत इंटरनेशनल सीरीज के रूप में सामने आएगी।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बॉलीवुड में किताबों पर आधारित कई फिल्में भी बनी हैं। फिल्म 'हैदर' की कहानी शेक्सपियर के उपन्यास 'हैमलेट' पर आधारित थी। 'देवदास', '3 इडियट्स', 'ओमकारा', 'परिणीता', '2 स्टेट्स' और 'मकबूल' जैसी कई हिट फिल्मों की कहानियां किताबों से प्रेरित होकर पर्दे पर जीवंत हुई हैं।

    फिल्में

    ये हैं श्रद्धा और कृति की आने वालीं फिल्में

    श्रद्धा रणबीर कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। पंकज पराशर की फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उन्हें 'स्त्री 2'' और फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी देखा जाएगा।

    दूसरी तरफ कृति फिल्म शहजादा में दिखाई देंगी। उन्हें वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में देखा जाएगा।

    इसके अलावा 'गणपत' और 'आदिपुरुष' भी उनके खाते में हैं। कृति, मीना कुमारी की बायोपिक में भी नजर आ सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेखर कपूर
    कृति सैनन
    श्रद्धा कपूर

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    शेखर कपूर

    बंटवारे के दौरान खुद को मृत दिखाकर मां ने बचाई थी मेरी जान- फिल्ममेकर शेखर कपूर हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    अदनान सामी ने खोला बॉलीवुड का राज, बोले- फ्री परफॉरमेंस के बदले मिलता है अवॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    शेखर कपूर बने FTII के नए अध्यक्ष, 2023 तक संभालेंगे कार्यभार बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन

    कोरोना काल में भी 'मिमी' की सिनेमाघरों में रिलीज चाहती हैं कृति सेनन मुंबई
    कोरोना वायरस के कारण कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' डिजिटल प्लेटफॉर्म हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    ये आगामी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती हैं रिलीज बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक व कृति अभिनीत 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक में तब्बू का किरदार निभाएंगी मनीषा कोइराला बॉलीवुड समाचार

    श्रद्धा कपूर

    कोरोना काल में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए अनोखे मास्क बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: सारा, श्रद्धा और रकुल को भेजा जाएगा समन, NCB ने बढ़ाया जांच का दायरा सारा अली खान
    ड्रग मामला: जया साहा ने किया स्वीकार, श्रद्धा कपूर के लिए खरीदा था CBD ऑयल दीपिका पादुकोण
    ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को NCB ने भेजा समन दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025