Page Loader
कृति सैनन के साथ पहली बार नजर आए कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, जानिए उनके बारे में 
कौन हैं कृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

कृति सैनन के साथ पहली बार नजर आए कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, जानिए उनके बारे में 

Nov 04, 2024
11:36 am

क्या है खबर?

पिछले कुछ समय से कृति सैनन अपनी पेशेवर जिदंगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कृति करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई हवाई अड्डे पर साथ में देखा गया था। हालांकि, कृति और कबीर ने एक-दूजे के साथ तस्वीरें खिंचवाने से साफ इनकार कर दिया। अब कृति के प्रशंसक जानना चाहते हैं कि आखिर कबीर हैं कौन। आइए हम बताते हैं।

परिचय

कृति और कबीर ने साथ मनाई दिवाली

सोशल मीडिया पर कृति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आ रही हैं। दिवाली का त्योहार भी कृति और कबीर ने साथ मनाया था। बता दें, कबीर पेशे से प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ ब्रिटेन में रहते हैं। कबीर, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के रिश्तेदार हैं। साक्षी के साथ कबीर ने कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हुई हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

फिल्में

फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आ रहीं कृति

काम के मोर्चे पर बात करें तो कृति को इन दिनों फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए कृति बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 'दो पत्ती' कृति के होम प्रोडक्शन 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' की पहली फिल्म है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। शाहीर शेख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।