
फिल्म 'दो पत्ती' का पहला पोस्टर जारी, डबल रोल में दिखीं कृति सैनन
क्या है खबर?
अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
इस फिल्म के जरिए कृति बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 'दो पत्ती' कृति के होम प्रोडक्शन 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' की पहली फिल्म है।
इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री काजोल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अब निर्माताओं ने 'दो पत्ती' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें कृति डबल रोल में नजर आ रही हैं।
दो पत्ती
आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
पोस्टर में कृति के साथ काजोल की भी झलक दिख रही है। पुलिस की वर्दी में वह खूब जंच रही हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 25 अक्टूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है।
'दो पत्ती' के निर्देशन की कमान कनिका ढिल्लों ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। इसमें शाहीर शेख भी अहम भूमिका में हैं।
बता दें कि 'दो पत्ती' का ट्रेलर आज यानी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Do Patti ke khel mein, sach aur saboot ek jaise nahi dikhte 👀
— Netflix India (@NetflixIndia) October 14, 2024
The Do Patti trailer releases today 🃏#DoPattiOnNetflix pic.twitter.com/mH2tSIfHfy