Page Loader
कृति खरबंदा ने बरसाया पुलकित सम्राट पर प्यार, जन्मदिन पर यूं किया प्यार का इजहार 
कृति खरबंदा ने बरसारा पुलकित सम्राट पर प्यार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kriti.kharbanda)

कृति खरबंदा ने बरसाया पुलकित सम्राट पर प्यार, जन्मदिन पर यूं किया प्यार का इजहार 

Dec 29, 2023
03:18 pm

क्या है खबर?

अभिनेता पुलकित सम्राट 29 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर में मौजूद प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इस बीच पुलकित की प्रेमिका और अभिनेत्री कृति खरबंदा ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है। कृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पुलकित के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया है।

नोट

मैं तुमसे प्यार करती हूं- कृति

कृति ने लिखा, 'सबसे बड़े दिल और सबसे शुद्ध आत्मा वाला लड़का। आपके साथ हर दिन खूबसूरत लगता है। आपसे प्यार करना मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है। मैं भाग्यशाली हूं। इस दुनिया में और मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे प्यार करती हूं। आज और हर दिन।' इन तस्वीरों के साथ कृति ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह पुलकित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो