Page Loader
राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा पहली बार आईं साथ, इस वेब सीरीज में दिखेंगी 
पहली बार साथ आईं राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@motwayne)

राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा पहली बार आईं साथ, इस वेब सीरीज में दिखेंगी 

May 14, 2025
11:05 am

क्या है खबर?

'लस्ट स्टोरी' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक हैं। अब तक इसके 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला। 'लस्ट स्टोरी' के तीसरे सीजन का ऐलान पहले ही हो चुका है। ताजा खबर यह है कि 'लस्ट स्टोरी 3' के लिए राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा ने पहली बार हाथ मिलाया है। सीरीज के एक भाग में दोनों साथ में अभिनय करती नजर आएंगी।

रिपोर्ट

अभिषेक बनर्जी भी दिखेंगे

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'लस्ट स्टोरी 3' के एक भाग में राधिका और कोंकणा नजर आएंगी। इस भाग का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी करने वाले हैं। वेब सीरीज की कहानी तैयार हो चुकी है और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इसमें अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। बता दें कि राधिका पहले ही 'लस्ट स्टोरी' के एक भाग में नजर आ चुकी हैं, वहीं 'लस्ट स्टोरी 2' के एक भाग का निर्देशन कोंकणा ने किया था।

कलाकार

2018 में रिलीज हुई थी 'लस्ट स्टोरी'

'लस्ट स्टोरी' को 15 जनू, 2018 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला, कियारा अडवाणी, विक्की कौशल और नेहा धूपा जैसे कलाकार नजर आए थे, वहीं इसका निर्देशन अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने किया था। 'लस्ट स्टोरी' का दूसरा भाग 29 जून, 2023 को आया था। इसमें काजोल, मृणाल ठाकुर, कुमुद मिश्रा, अंगद बेदी, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अभिनय किया था।